jhankar
ब्रेकिंग
जानिए कैसा रहेगा आज मध्यप्रदेश का मौसम सऊदी अरब में हाई अलर्ट: रियाद एयरपोर्ट बंद, स्कूल ऑनलाइन, हूतियों की सभी एयरलाइंस को चेतावनी पॉलीथिन से पर्यावरण को नुकसान, मोबाइल की लत से बिगड़ रही मानसिक सेहत - छात्रों को दिया जागरूकता संदे... रुंदलाय में आज विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता, प्रथम पुरस्कार 51 हजार हरदा-टिमरनी समेत MP के कई कांग्रेस दिग्गज दिल्ली रवाना, हाईकमान से करेंगे मुलाकात हरदा में महिलाओं ने नौ दिन मौन रहकर रखा अबोला व्रत, नर्मदा में जवारे विसर्जित कर मांगी पति की लंबी उ... आज नवरात्रि का दूसरा दिन बिजली शिकायतों का समाधान अब हेल्पलाइन 1912 पर, घर बैठे दर्ज करा सकेंगे शिकायत करताना में नौ दिनों तक मौन रहकर की शिव-पार्वती की आराधना, लछौरा नर्मदा घाट पर किया जवारों का विसर्जन मक्का के खेत में सफाई के दौरान किसान को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में भर्ती

Breaking News: कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल ने फेसबुक लाइव, भाजपा प्रत्याशी मंत्री गोपाल भार्गव पर हमला करवाने का आरोप लगाया

 मकड़ाई एक्सप्रेस 24 सागर : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 मतदान के बाद कुछ स्थानों से मारपीट, पथराव, आतंक फैलाने वाली घटना की खबरें आने लगी हैं ऐसे ही एक खबर जिले की रहली विधानसभा में दो पक्षों हुए विवाद की हैं। घटना के दौरान कांग्रेस की प्रत्याशी ज्योति पटेल : भी मौजूद थीं । घटना का जिक्र कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल ने फेसबुक लाइव आकर भाजपा प्रत्याशी मंत्री गोपाल भार्गव और उनके बेटे अभिषेक भार्गव पर हमला करवाने का आरोप लगाया। ज्योति ने अपने इस वीडियो में गोली चलाने, वाहनों में तोड़फोड़ करने और उनके लोगों के साथ मारपीट करने के आरोप भी लगाए है। उन्होने खुद की हत्या होने की आशंका भी जाहिर की। घटना के दौरान कांग्रेस समर्थक भी घायल हुआ है। जिसे जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती किया गया है। उपद्रव की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुरे क्षेत्र में पुलिस की तैनाती की गई हैं।

- Install Android App -

शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे रहली से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल, पिछले दिनों ही भाजपा से कांग्रेस में आए मिंटू चौरा व अन्य समर्थकों के साथ गुंजौरा चौराहे पर अपने समर्थक के घर गई थीं। उनके साथ करीब चार गाड़ियों में अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मौजूद थे। इसी दौरान वहां पर मोहल्ले वालों से किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद घर के बाहर खड़े चार पहिया वाहनों में स्थानीय लोगों ने लाठी, डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए कुछ कांग्रेसियों को भी पीटा गया। काफी देर तक हमलावर गाली गलौच करते हुए तोड़फोड़ करते रहे। ज्योति पटेल ने घर के अंदर भाग कर अपनी जान बचाई। हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है | जिसमें उपद्रवी तत्व हाथों में डंडे लेकर गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं।