jhankar
ब्रेकिंग
बनापुरा मंडी में व्यापारियों की गुंडागर्दी गेहूं की बोली को लेकर दो व्यापारी में मारपीट, मंडी सचिव न... हंडिया : साइबर अपराध से बचाव के लिए हंडिया पुलिस का जागरूकता अभियान शुरू! हंडिया : मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती का 61वां पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ मन... 24 जून 2026 – मध्यप्रदेश में हादसो की हलचल 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश के प्रमुख खबरें 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश का मौसम समाचार 🌧️ 24 जून 2026, बुधवार – देश का मौसम समाचार  🌦️ पेट्रोल भरवाने जाओ या जान जोखिम में डालो? अर्जुन फ्यूल्स के पहुंच मार्ग पर सवाल ही सवाल! 24 जून 2026, बुधवार – देश -विदेश की मुख्य खबरों की झलक 24 जून 2026, बुधवार - सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

Breking News : मवेशी को बचानेे के चक्कर मेें कार हाईवा से टकराई 3 युवकोें की मौैत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 कोरबा । शहर की सड़कों पर आए दिन हादसे हो रहे हैे। शनिवार.रविवार की मध्य रात्रि लगभग 1..30 से 2 बजे के बीच हुए सड़क हादसे में शहर के तीन युवाओं की दर्दनाक मौत हो गई।

- Install Android App -

दर्री – कोरबा मार्ग में भवानी मंदिर के निकट यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि कार में सवार तीन युवक कहीं जा रहे थे कि दर्री हसदेव बराज पर पुराने पुल के नवनिर्मित पुल से गुजरने के दौरान इनकी कार क्रमांक सीजी 11 बीएच 7788 सड़क पर बैठे मवेशी से बचने के चक्कर में मवेशी से टकराते हुए अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे माल वाहन हाईवा से जा टकराई।
इस भीषण टक्कर में तेज रफ्तार कार के परखच्चे उड़ गए। कार की हालत देखकर ही दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। जिसने भी इस मंजर को देखा उसकी रूह कांप उठी।

सूचना मिलते ही रात में डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और आनन.फानन में कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।इस हादसे में यश गोयल पिता मनोज अग्रवाल 28 वर्ष निवासी एसएस ग्रीन कोरब, दीपक सिंह पिता सदानंद सिंह 22 वर्ष निवासी राताखार, रुपेश गोयल पिता श्याम गोयल 28 वर्ष निवासी डीडीएम रोड कोरबा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक पवन भोग आटा डीडीएम रोड और दर्री जमनीपाली में संचालित ड्रग हाउस दवा विक्रेता परिवार से हैं। इन तीनों परिवारों में हाहाकार मचा हुआ है। घटना की जानकारी होने से शहर में शोक संवेदना व्यक्त कर रहे है। पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई व पोस्टमार्टम के पश्चात शवों को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।