jhankar
ब्रेकिंग
बनापुरा मंडी में व्यापारियों की गुंडागर्दी गेहूं की बोली को लेकर दो व्यापारी में मारपीट, मंडी सचिव न... हंडिया : साइबर अपराध से बचाव के लिए हंडिया पुलिस का जागरूकता अभियान शुरू! हंडिया : मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती का 61वां पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ मन... 24 जून 2026 – मध्यप्रदेश में हादसो की हलचल 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश के प्रमुख खबरें 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश का मौसम समाचार 🌧️ 24 जून 2026, बुधवार – देश का मौसम समाचार  🌦️ पेट्रोल भरवाने जाओ या जान जोखिम में डालो? अर्जुन फ्यूल्स के पहुंच मार्ग पर सवाल ही सवाल! 24 जून 2026, बुधवार – देश -विदेश की मुख्य खबरों की झलक 24 जून 2026, बुधवार - सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

Share Market Udate :: 65,000 पार हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी 19,288 पर

Share Market Udate : सोमवार को सेंसेक्स अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। बाजार में कामकाज शुरू होते ही सेंसेक्स 353.34 अंक ऊपर 65,071.90 के स्तर पर खुला। निफ्टी 99.85 अंक ऊपर 19,288.90 के स्तर पर रहा। एचडीएफसी विलय के बाद भारतीय बाजार बैंकिंग शेयरों में उछाल है।

- Install Android App -

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 449.46 अंक की बढ़त के साथ अबतक के उच्चतम स्तर 65,168.02 अंक पर पहुंच गया|नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 128.95 अंक की तेजी के साथ रिकॉर्ड 19,318 अंक पर पहुंच गया.

सबसे अधिक चढ़ने वाले शेयर

सेंसेक्स शेयरों में एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व और आईसीआईसीआई बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे.

सबसे अधिक गिरावट वाले शेयर

दूसरी तरफ, पावर ग्रिड, मारुति, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एक्सिस बैंक में गिरावट रही.

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे| शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 6,397.13 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे.

आईटी, पीएसयू बैंक और ऑटो शेयरों में बढ़त के कारण स्टॉक इंडेक्स शुक्रवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए. सेंसेक्स 1.33 फीसदी बढ़कर 64,768.58 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 1.21 फीसदी की तेजी के साथ 19,201.70 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया. बाद में, एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 803.14 अंक या 1.26 फीसदी बढ़कर 64,718.56 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 50 217 अंक या 1.14 फीसदी बढ़कर 19,189.05 पर बंद हुआ. शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे बढ़कर 82.04 पर बंद हुआ|