jhankar
ब्रेकिंग
उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर पत्थर मारकर किया लहूलुहान ऊंची टंकी बनी अभिशाप: घुटने टेक कर पानी पीने को मजबूर बच्चे,  नगर पालिका की लापरवाही उजागर, देखे वीड... आओ बनाएँ खूबसूरत मर्दानगी – बात बराबरी की" 7 दिवसीय अभियान का शुभारंभ वर्षा ऋतु में जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने दी सलाह हरदा में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, नए पावर ट्रांसफार्मर लगेंगे हरदा में विद्युत चोरी पर बिजली कंपनी की बड़ी कार्यवाही मकड़ाई की सांझ चौपाल में कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये समुदाय में जागरूकता लाई जाए एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम सूची जारी ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित

बनापुरा मंडी में व्यापारियों की गुंडागर्दी गेहूं की बोली को लेकर दो व्यापारी में मारपीट, मंडी सचिव ने कहा दोनों व्यापारियों को नोटिस जारी किया जाएगा !

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा। कृषि उपज मंडी बनापुरा गल्ला मंडी में गेहूं की बोली लगाने के विवाद में आज दोपहर को दो व्यापारी में आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 

पुलिस ने बताया कि गांधी चौक निवासी संजय अग्रवाल उर्फ संजू मोदी 53 पिता शंभूदयाल अग्रवाल ने बताया कि वह अपने भाई सचिन अग्रवाल के साथ मंडी में गेहूं खरीद रहे थे। इसी दौरान व्यापारी नवीन राठौर और नितिन राठौर ने बोली की बात पर उन्हें मां-बहन की गालियां दीं और हाथ-मुक्के से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए सचिन को भी धक्का देकर ट्राली से टकरा दिया गया, जिससे उनके बाएं कंधे में चोट आई। बताया कि धक्का लगने से गिर पड़े और दाहिने पैर में चोट आई। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। झगड़े में उनका चश्मा टूट गया, घटना के गवाह बने हैं।

दूसरी ओर देवल मोहल्ला निवासी नवीन राठौर पिता छगनलाल राठौर ने अपने भाई नितिन के साथ रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस को बताया कि गेहूं की बोली लगा रहे थे तभी संजू मोदी उर्फ संजय अग्रवाल ने गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने पर सचिन मोदी ने उनके साथ झूमा-झटकी व मारपीट की। वहीं स्वास्तिक मोदी और गोलू मोदी ने भाई नितिन के साथ धक्का-मुक्की की और मंडी में गल्ला न खरीदने देने की धमकी दी। घटना के गवाह बने हैं

 

इनका कहना है।

- Install Android App -

दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मेडिकल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सुधाकर बारस्कर  थाना प्रभारी

सिवनी मालवा

दोनों व्यापारी में लड़ाई झगड़ा बर्दाश्त नहीं किये जाएंगे में सरकारी काम से गया था दोनों को नोटिस जारी कर पूछा जाएगा।

रामदीन इवने मंडी सचिव

बानापुरा।