ब्रेकिंग
हरदा : आदिवासी परिवार के लोग जबरन खेत में कब्जा करने की कर रहे कोशिश, पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर को शिका... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं भोपाल: दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के पांच आरोपी को पुलिस ने लिए रिमांड पर! पांचो आरोपियो के बैंक खातों ... अयोध्या श्रीराम मंदिर के शिखर पर स्थापित किया स्वर्ण कलश! मंदिर के स्वर्ण कलश की आभा से दमका क्षेत्र हरदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डकैती की योजना बना रहे थे। 6 बदमाश, 3 पकड़ाए ,3 अंधेरे का फायदा उठाकर... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 3 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे राहुल गांधी आज आएंगे भोपाल,'संगठन सृजन अभियान' की करेंगे शुरुआत हरदा: नर्मदा नदी में डूबे 3 युवक, मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता स्वीकृत मप्र पुलिस भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़ा: आरक्षको के आधार की जांच मे खुल रही पोल! ग्वालियर में 5, शिवपुरी ... हंडिया: 1 करोड़ की राशि से किए जा रहे रिद्धनाथ घाट सौंदर्यकरण निर्माण कार्य का विधायक दोगने ने किया ...

Breking News : महिला के चरित्र पर शंका में पति, देवर और सास ने मिलकर शरीर पर लोहे की राड से दागकर घाव किए हैं, प्राइवेट पार्ट को भी जलाया है,

ग्राम घाटखेड़ी की घटना पड़ोसियों ने महिला के चीखने की आवाज सुनी तो पुलिस को दी सूचना

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल|सूखी सेवनिया के ग्राम घाटखेड़ी में एक महिला को जलाने का मामला सामने आया है। आरोपित पति, देवर और सास ने मिलकर उसके शरीर पर लोहे की राड से दागकर कई घाव किए हैं, प्राइवेट पार्ट को भी जलाया है, पुलिस ने इस मामले में एफआइआर दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

- Install Android App -

महिला को नाजुक हालत में विदिशा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आरोपित महिला के चरित्र पर शंका करते थे।सूखीसेवनिया थाना प्रभारी वीवीएस सेंगर के मुताबिक ग्राम घाटखेड़ी की रहने वाली 31 वर्षीय पीडिता गृहणी है। उसका पति ओमप्रकाश निजी काम करता है। महिला कुछ दिन पहले अपने घर बिना बताए चली गई थी, इसको लेकर घर में विवाद हुआ तो पति ओमप्रकाश, देवर कल्लू और उसकी सास मिश्री बाई ने महिला के साथ मिलकर मारपीट की और बाद में लोहे की राड पर पूरे शरीर के अलग अलग स्थानों पर दाग दिया। इस दौरान आसपास के लोगों को जब महिला की चीखें सुनाई दी तो किसी ने पुलिस को जानकारी दे दी। महिला को नाजुक हालत में विदिशा के अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डाक्टर उसका उपचार कर रहे हैं।

महिला की हालत पर नजर रखी जा रही है। उसके शरीर पर मारपीट और लोहे की राड से दागने के करीब दस घाव है। महिला के दो बच्चे भी है। इस मामले में पुलिस को महिला के स्वजनों ने बताया है कि महिला को  लगातार दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। वह बार बार मायके cदहेज लाने का कहते थे। उसके चरित्र पर संदेह कर उसे अपमानित करते थे। इस पर पुलिस ने महिला के पति , देवर और सास पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपित की तलाश जारी है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।