jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

Breking News : पूर्व विधायक ने की भतीजे को जान से मारने की कोशिश, मामला दर्ज

 राजनीति में लोग इतने बहक जातेे हैै कि उन्हे अपनेे रिश्तदार भी दुश्मन लगतेे है। पूूर्व विधायक द्वारा अपने भतीजे कोे जान स मारनेे का कुुत्सित प्रयास निंदनीय है। भतीजे ने बताया कि वह और उसका भाई व्यापार केे सिलसिले में अक्सर बाहर रहतेे है पीछे से इनकेे घर मेे 3 महिलाएं और बच्चेे अकेले रह जाते हैं जिन पर जान का खतरा मंडरा रहा हैै।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रायपुर : बीते दिनों पूर्व विधायक परेश बागबाहरा ने अनुपम नगर अपने निवास के सामने अपनी गाड़ी को रिवर्स कर अपने बड़े भतीजे प्रखर को दो बार दबाने की कोशिश की लेकिन जैसे-तैसे प्रखर ने तेजी से हटकर अपनी जान बचाई जिससे वहां खड़ी कार आल्टो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई। जिसपर तत्काल प्रखर द्वारा खम्हारडीह थाने में जाकर उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई व अपनी व परिवार को जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है।

खम्हारडीह थाने में दिनांक 21/07/23 को Fir क्रमांक 0260/21/7/2023 को धारा 279 के तहत जांच उपरांत दर्ज की गई । प्रखर ने अपने बयान में बताया कि आदतन अपराधी प्रवृत्ति के परेश बागबाहरा पूर्व विधायक के ऊपर पहले से सीबीआई की अपराध धाराओं के तहत महिला से छेड़छाड़, पैसे लेन देन में आनाकानी के धारा 138 का मामला के साथ साथ कूटरचना,षड्यंत्र की धारा 34,420,467,468,471 के तहत मामला दर्ज है ।

- Install Android App -

प्रखर ने अपने थाने में दिए लिखित बयान में बताया की परेश बागबाहरा द्वारा अभी संयुक्त रूप से रायपुर में निवासरत मकान को गिरवी रखवा कर्ज की अदायगी नही कर डूबा दिया है और अब पूरे परिवार को घर से निकलने की नौबत आ चुकी है।

प्रखर ने बताया की वर्तमान समय में उस घर मे उनकी वृद्ध माता, पत्नी उनका एक लड़का,के साथ भाई अंकित उसकी पत्नी और दो छोटे बच्चे रहते है, प्रखर व अंकित काम के सिलसिले में लगातार बाहर रहते है पीछे से तीन महिलाएं व तीन बच्चे अकेले रहते है जिनको परेश बागबाहरा व उसके परिवार से जान का खतरा है,जिस पर प्रखर ने कहा है कि यदि उनको और उनके परिवार को कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार परेश बागबाहरा होंगे इससे वो और उनका परिवार काफी डरे हुए है और उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग भी की है ।