jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

टूटा समझौता? इजरायल ने किया गाजा पर हमला

जेरुसलम। इजरायल और हमास के बीच गाजा पर हुआ संघर्षविराम टूटता नजर आ रहा है। इजरायल ने गाजा पट्टी पर हमला बोल दिया है। इस हमले में करीब दो दर्जन लोगों की मौत की आशंका है। इससे पहले युद्ध-विराम के खतरे में पड़ने का एक और संकेत मंगलवार को उस समय मिला, जब दक्षिणी शहर राफा में इजराइली सैनिकों पर गोलीबारी की गई। इसके बाद इजराइली बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इससे पहले एक इजरायली सैन्य अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि आज सुबह दक्षिणी शहर राफा में इज़रायली सैनिकों पर कथित तौर पर गोलीबारी की गई।

- Install Android App -

इजरायली विमानों ने गाजा पट्टी पर बम बरसाए हैं। यह हमले इजरायली प्रधानमंत्री के आदेश के बाद हुए हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) को तत्काल और शक्तिशाली हमले करने के आदेश दिए हैं। यह कदम हमास के कथित द्वारा संघर्षविराम समझौते के लगातार उल्लंघन के बाद उठाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों और हमास मीडिया के मुताबिक नेतन्याहू के आदेश के बाद, इजरायली सेना ने उत्तरी गाजा के सबसे बड़े, शिफा अस्पताल के पास के इलाके को निशाना बनाया। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, हमलों में कम से कम दो लोग मारे गए और चार अन्य घायल हो गए। इससे पहले, दोनों पक्षों में तब तनाव बढ़ गया था, जब नेतन्याहू ने कहा था कि हमास की ओर से रातो-रात लौटाए गए एक बंधक के अवशेष, लगभग दो साल पहले इजराइली सैनिकों द्वारा गाजा में बरामद किए गए एक बंधक के शव के हैं। नेतन्याहू ने अवशेषों की वापसी को अमेरिका की मध्यस्थता वाले युद्ध-विराम समझौते का स्पष्ट उल्लंघन करार दिया, जिसके तहत हमास को सभी इजरायली बंधकों के शवों को जल्द से जल्द लौटाना है।