jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, चलती बाइक पर किया हमला

सीधी। कुसमी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। यहां तहसील रोड पर 75 साल के पुजारी इन्द्रभान द्विवेदी की जघन्य हत्या कर दी गई। कुसमी तहसील परिसर स्थित हनुमान मंदिर में द्विवेदी लंबे समय से सेवा दे रहे थे। उनपर उस वक्त हमला हुआ, जब वे रोज की तरह पूजा-अर्चना कर घर लौट रहे थे।

धारदार हथियार से हमला
प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, आरोपी ने मोटरसाइकिल से जा रहे पुजारी की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद भी हमलावर नहीं रुका और उनके सीने पर लगातार प्रहार किए।

- Install Android App -

घटनास्थल पर तोड़ा दम
मृतक के भतीजे धीरेस कुमार द्विवेदी ने बताया कि “उनके चाचा बेहद शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और किसी से कोई दुश्मनी नहीं रखते थे। चाचा मोटरसाइकिल पर सवार होकर मंदिर से कुछ आगे बढ़े और उसी दौरान आरोपी लाला केवट ने अचानक गर्दन पर वार कर दिया। जिससे वह गिर पड़े, इसके बाद आरोपी ने सीने में करीब 8 बार वार किए, घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।”

ब्राह्मण समाज से बैर रखने का आरोप
वहीं इस मामले को लेकर एडवोकेट राजेंद्र तिवारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि “आरोपी ब्राह्मण समाज के प्रति बैर रखता था। पंडित जी की उससे कोई व्यक्तिगत रंजिश नहीं थी।” हालांकि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का खुलासा अभी जांच के बाद ही संभव होगा।

आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग
जहा घटना के बाद परिजन और आसपास के ग्रामीण न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए हैं। ग्रामीणों ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने के साथ-साथ आरोपी के घर को गिराने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, वे अनशन जारी रखेंगे.इस पूरे घटनाक्रम पर एडिशनल एसपी अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि “एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।” उन्होंने जांच की संवेदनशीलता का हवाला देते हुए अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया।