jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

Burhanpur News: एक ट्रक में ठूंस ठूंसकर कर भरे 180 बाराती, शादी में शामिल होने जा रहे थे

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बुरहानपुर। बारात में शामिल होने जा रहे लोगो को एक ट्रक में उपरी के केबिन और अंदर केबिन से लेकर पीछे तक ठूंस ठूंसकर भरा गया था। जिसमें बच्चो महिला पुरुष सहित कुल 180 लोग मौजूद थे। इस समय सभी जगह शादी ब्याह का सीजन चल रहा है। मंगलवार की दोपहर शहर के रेणूका माता मंदिर के पास यातायात थाना प्रभारी ने वाहन चेकिंग कर रहे थे।
महाराष्ट्र सीमा पर बसे पाडलिया गांव से सारोला बारात में शामिल होने लोग जा रहे थें। इस दौरान यातायात थाना प्रभारी हंस कुमार झिंझोरे ने ट्रक पर लोगो को बैठा देखा तो तुरंत उसे रोका और जैसे उसके अंदर देखा तो चैंक गए। जहां ट्रक की ऊपरी केबिन और अंदर के केबिन से लेकर पीछे तक लोगो को ठसाठस भरा हुआ था। जहां छोटे छोटे बच्चों को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी।लोक परिवहन के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए इस ट्रक में 60 बच्चों, 80 महिला और 40 पुरुषों सहित कुल 180 लोगों को ठूंस.ठूंस कर भरा गया था।यातायात थाना प्रभारी सभी को थाने लेकर पहुंचे और पहले उन्हें पानी पिलाया। दूसरे वाहनों से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। ट्रक क्रमांक एमपी 09 केडी 2212 को शेख रफीक नाम का चालक चला रहा था। यातायात पुलिस ने ट्रक मालिक को बुलाया है। ट्रक को जब्त किया जा सकता है।