jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल में गैस की कालाबाजारी का खुलासा, छापेमारी में बड़ा घोटाला नर्सिंग फर्जीवाड़ा: 30 हजार छात्रों के रिजल्ट पर रोक एमपी में किसानों के लिए बड़ी राहत: चार संभागों में शुरू हुई गेहूं खरीदी, सरकार देगी बोनस धार भोजशाला पर बड़ा खुलासा, मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट में बताया मंदिर या मस्जिद होने का सच जल गंगा संवर्धन अभियान-2026: प्रदेश में जल संरक्षण को मिल रही नई दिशा LPG की किल्लत दूर, 'ग्रीन आशा' टैंकर लेकर मुंबई पहुंची 15,400 टन रसोई गैस कप्तान शुभमन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़े गये डेविड वार्नर इजरायल ने दो टूक कहा- भरोसेमंद नहीं है पाकिस्तान, अमेरिका ने सिर्फ यूज किया ईरान ने अमेरिका पर लगाया तीन शर्तों का उल्लंघन का आरोप, युद्धविराम संकट में

कप्तान शुभमन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना

नई दिल्ली। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल का आईपीएल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत का मजा उस समय किरकिरा हो गया जब धीमी ओवर गति के लिए उनपर जुर्माना लग गया। गुजरात को इस रोमांच मुकाबले में एक रन से जीत मिली। वहीं मैच समाप्त होने के कुछ समय बाद ही भारतीय क्रिकेट बोर्ड ( बीसीसीआई) ने शुभमन पर जुर्माना लगा दिया। टीम की धीमी ओवर गति के लिए शुभमन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह इस सत्र में गुजरात की पहली गलती थी। आईपीएल आचार संहिता के आर्टिकल 2.22 के तहत न्यूनतम ओवर रेट बनाए रखना जरूरी होता है। अगर कोई टीम इसमें गलती करती है तो कप्तान पर जुर्माना लगाया जाता है। ये गुजरात का पहला अपराध था, इसलिए गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा। अब अगर अगली बार ऐसा होता है तो सजा और कड़ी हो सकती है।