सरकारी वाहन से ससुराल पहुचा , पत्नि के घर जाने से इन्कार करने पर की पिटाई
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 सीहोर। पति पत्नी के आपसी विवाद होते रह्ते मगर वह इतना न बढ़े कि थाने तक जा पहुंचे। मंत्री के ड्राईवर ने अपनी ससुराल मे जाकर उत्पात मचाया पत्नि को घर चल्ने को कहा उसने मना कर दिया उसकी पिटाई करने लगा।इसी दौरान जब बीच बचाव करने सास आई तो उसकी भी पिटाई कर दी पीड़ित महिला सिटी थाने में जाकर पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इस विवाद मे सरकारी कार भी क्षतिग्रस्त हुई है।
पुरा मामला इस प्रकार है।शहर के सुभाष निकेतन गली का है। महिला ने अपनी शिकायत मे बताया । सीहोर निवासी पति प्रद्युम्न शनिवार रात 11 बजे नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला के काफिले में चलने वाले सरकारी वाहन से ससुराल पहुंचा। वाहन पर मप्र सरकार लिखा हुआ था।इस दौरान उसने अपनी पत्नी अंजलि को जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की तो अंजलि ने जाने से इन्कार कर दिया। पति पत्नि का विवाद बढ़ते देख उसकी मां और भाई ने भी जब विरोध किया तो प्रद्युम्न ने मारपीट शुरू कर दी।
महिला ने की थाने में शिकायत, मामला दर्ज
पत्नी अंजलि ने थाने में शिकायत की है कि एक अन्य महिला के साथ पति प्रद्युम्न की नजदीकी होने से छह माह से उनके बीच विवाद चल रहा है। कार मालिक ऐश्वर्य सराफ ने भी पुलिस को बताया है कि उनकी कार कैबिनेट मंत्री शुक्ला के यहां लगी है। चालक बिना किसी को बताए भोपाल से उनके बंगले से गाड़ी लेकर गंजबासौदा अपनी ससुराल चला गया था। सिटी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह परमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामले में जांच की जा रही है।

