jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल इंदौर रोड पर मजिस्ट्रेट चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप, 30 वाहनों पर 41 हजार का जुर्माना MP के 14 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, जबलपुर-चंबल और नर्मदापुरम संभाग में तेज बारिश की चेतावनी गुना के होटल राज पैलेस में पुलिस का छापा, युवतियों के साथ पकड़ाए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी जांच की कसौटी पर मंदिर ट्रस्ट बेदाग,11 आरोपों में नहीं मिला ठोस तथ्य चेक बाउंस मामले में आरोपी बरी, परिवादी कानूनी देनदारी साबित करने में रहा असफल

CG Breking News : गर्भवती महिला को इंजेक्श्न लगाने से परिजनो ने मना किया, महिला डाक्टर भड़की, मरीज की पर्ची फाडी और अस्पताल से भगाया

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भिलाई |शासकीय लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में एक गर्भवती महिला से दुर्व्यवहार की घटना हुई। महिला को उल्टी होने पर परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए थे। वहां पर उसे ग्लूकोज की बोतल चढ़ाई जा रही थी। डाक्टर ने कुछ इंजेक्शन भी लगाने की बात कही तो परिवार वालों ने इंजेक्शन लगाने से मना किया।

इंजेक्शन लगाने से मना डाक्टर नाराज हो गई

आरोप है कि उसने गर्भवती महिला के इलाज की पर्ची को फाड़कर उसे अस्पताल से बाहर भगा दिया। इसके बाद उसके साथ पहुंचे स्वजनों ने हंगामा कर डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इधर देर शाम सीएस सुपेला अस्पताल पहुंचे, उन्होंने घटना को लेकर महिला डाक्टर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

- Install Android App -

गर्भवती महिला को इंजेक्शन लगाने के लिए कहा

जानकारी के अनुसार कैंप-2 टाटा लाइन निवासी एक गर्भवती महिला नेह पति मनीष साहू अपने वार्ड के मितानिन व परिवार वालों के साथ मंगलवार को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंची थी। वो तीन महीने की गर्भवती है। लगातार उल्टी होने के कारण उसे कमजोरी हो रही थी। उसे अस्पताल में भर्ती करने के बाद ग्लूकोज की बोतल लगाई गई। इलाज करने वाली डा अंगीता ने उसे कुछ इंजेक्शन लगाने के लिए कहा। इस पर परिवार वालों ने इंजेक्शन लगाने से मना किया तो डाक्टर नाराज हो गई

स्वजनों का आरोप है कि महिला डाक्टर ने फौरन ग्लूकोज की ड्रिप को निकाल दिया। आरोप है कि इलाज की पर्ची फाड़कर गर्भवती महिला को अस्पताल से भगा दिया। इसके बाद परिवार वाले काफी ज्यादा नाराज हो गए। मीडिया के वहां पर पहुंचने के बाद डाक्टर भी अपना केबिन छोड़कर चली गई। इधर देर शाम को सिविल सर्जन डा वायके शर्मा अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने मामले में संबंधित डाक्टर को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा है।