jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में सराफा बाजार में हड़कंप, इंदौर पुलिस व्यापारी को पूछताछ के लिए ले गई घरेलू विवाद के बाद अतिथि शिक्षक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत; परिवार में पसरा ... अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, टिमरनी से गुजरात भेजी जा रही थी खेप कृषि उपज मंडी हरदा में 6 से 11 नवम्बर तक बंद रहेगी नीलामी जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध : उल्लंघन पर 2500 से 15 हजार रूपये तक लगेगा जुर्माना हरदा जिले में लगेंगी किसान चौपालें, एक ही स्थान पर मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी हार्वेस्टर संचालक स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगाना सुनिश्चित करें रूंदलाय, सिराली और देवतालाब में इस सप्ताह लगेंगी किसान चौपालें मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग विदेश अध्यन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित हरदा में 3 नवंबर को लगेगा विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम

MP Breking News : खेत में सो रहे वृद्ध दंपति की धारदार हथियार से दर्दनाक हत्या क्षेत्र में फैली सनसनी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 खंडवा। अपराधियो के हौसले बुलंद है जिले में अपराधिक घटनाओ में लगातार इजाफा हो रहा है जैसे अब पुलिस का खौफ नही रहा है। मंगलवार को एक वृद्ध दंपति की दर्दनाक हत्या के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई लोग तरह तरह के कयास लगा रहे है कि हत्या किन वजह से हुई होगी।जिले में मंगलवार देर रात बुजुर्ग दंपती की हत्या का मामला सामने आया है। मामला पिपलोद थाना क्षेत्र के गांव शालीढाणा का है।  अज्ञात हत्यारों ने खेत में टापरी के बाहर सो रहे पति-पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी। दोनों रात में खाना खाकर गांव में स्थित घर से रोज की तरह खेत मे सोने आए थे। सुबह बेटे ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पिपलौद पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

खेत की करते थे रखवाली

ग्राम सालई ढाणा में गांव के बाहर शंकरलाल के पास 10 एकड़ से अधिक खेत है। कुछ हिस्से में उसने मक्का बो रखी है। गांव में मकान होने से तीन बेटे अपने परिवार के साथ वहां रह रहे थे। सुबह एक बेटा उमेश अपनी दादी मंगरा बाई के साथ खेत मे मक्का की फसल में खाद डालने आया था। उसने खटिया पर सो रहे अपने माता-पिता को आवाज दी।

धारदार हथियार से रेता गला

- Install Android App -

जब उनकी तरफ से जवाब नहीं आई तो उमेश और मंगरा बाई दोनों को उठाने पहुंचे। यहां देखा तो खटिया के पास खून पड़ा हुआ था। यह देख दोनों के होश उड़ गए। शंकरलाल (55) और काली बाई (53)ने गले तक चादर ओढ़ रखी थी। उमेश ने चादर हटाकर देखा तो दोनों के गले किसी धारदार हथियार से रेते हुए थे। इससे दोनों की ही मौत हो गई थी। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया

पिपलौद थाना प्रभारी हरिसिंह रावत ने पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पहुंचकर सर्चिंग शुरू कर दी। वहीं कुछ देर बाद जिला मुख्यालय से साथ एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल भी घटनास्थल पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। हालांकि अभी तक यह पता नही चल सका है कि हत्या किस वजह से की गई है और हत्यारे कौन हैं।

शंकरलाल और उसकी पत्नि काली बाई की हत्या हुई है। एफएसएल टीम के साथ हत्यारों का सुराग जुटा रहे है। – हरिसिंह रावत, पिपलौद थाना प्रभारी