jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

CG News : लव जिहाद और मतांतरण के विरोध में सर्व समाज एवं हिंदू संगठनों ने किया आज बंद का आह्वान

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 छत्‍तीसगढ़| लव जिहाद और मतांतरण के विरोध में छत्‍तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सर्व समाज एवं हिंदू संगठनों ने आज बंद का आह्वान किया है। बजरंग दल और विश्‍व हिंदू परिषद के साथ स्‍थानीय व्‍यापारियों ने नगर बंद का समर्थन किया है। लव जिहाद और मतांतरण के विरोध में सोमवार को भी सर्व समाज ने बंद का आह्वान किया था। छुरा सहित कई ब्‍लाक में इस बंद का व्यापक असर देखने को मिला।

- Install Android App -

दरअसल, यह मामला गरियाबंद के ग्राम रसेला का है। खबरों के अनुसार पांच जुलाई की ग्राम रसेला की एक युवती को एक विशेष समुदाय के युवक द्वारा बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया था। जिसके मतांतरण को लेकर भी खबर निकलकर सामने आ रही हैं। बीते 6 जुलाई को छुरा थाना में युवती के स्‍वजनों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था। मामले में अपराध दर्ज होने के चार दिन बीत जाने के बाद भी आरोपित युवक एवं घटना में सहयोगी युवक की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
वहीं मतांतरण और लव जिहाद के विरोध में सर्व समाज एवं हिंदू संगठनों ने आज नगर बंद का आह्वान किया है। इससे पहले छुरा ब्‍लाक सहित आसपास के सभी ग्रामों के बाजार स्वस्फूर्त बंद रहे। आरोपित युवक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सर्व समाज के बैनर तले लोगों ने पूरे दिन नगर के स्वर्ण जयंती चौक पर धरना प्रदर्शन किया। इधर, गरियाबंद एसपी ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने अपील की है।