jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

गुना नगरपालिका अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के आरोप, जांच टीम आई

गुना। जिले में नगरपालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता पर पिछले तीन वर्षों में किए गए विकास कार्यों को लेकर भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण कार्यों के गंभीर आरोप लगे हैं। इन आरोपों को लेकर नेता प्रतिपक्ष शेखर वशिष्ठ ने नगरीय निकाय आयुक्त, भोपाल को लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि नगर पालिका द्वारा 37 वार्डों में कराए गए कार्यों का ब्यौरा नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा दिया गया है। इन विकास कार्यों में भ्रष्टाचार हुआ और पैसों का दुरुपयोग किया गया है। इस शिकायत पर भोपाल मुख्यालय ने संज्ञान लिया और तत्काल एक जांच टीम को गुना भेजा गया। जांच टीम का नेतृत्व रिटायर्ड जनरल टीपीएस रावत कर रहे हैं। टीम शुक्रवार को गुना पहुंची और नगर पालिका क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण शुरू किया। भोपाल से आई हुई टीम ने मुख्य सड़कों, नालियों के कार्यों और अन्य परियोजनाओं का निरीक्षण किया। जांच अधिकारी टीपीएस रावत ने बताया कि हर कार्य की बारीकी से जांच की जा रही है। मौके पर लोगों से भी पूछताछ की गई कि विकास कार्यों की गुणवत्ता कैसी है और क्या काम वास्तव में हुआ भी है या सिर्फ कागजों में दिखाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई जगहों पर सड़कें थोड़े समय में ही टूट गईं, नालियां जाम हो रही हैं और जिन योजनाओं पर करोड़ों रुपए खर्च दिखाए गए, उनका फायदा जनता को नहीं मिला। यही कारण है कि अब लोगों में इस जांच को लेकर बड़ी उम्मीदें हैं। जांच टीम सभी तथ्यों को एकत्रित कर भोपाल मुख्यालय को रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर यह तय होगा कि नगर पालिका अध्यक्ष और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई होगी या नहीं। फिलहाल गुना शहर में यह मामला चर्चा का मुख्य विषय बना हुआ है।