jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग

Chhindwara News : मोबाइल टॉर्च की रोशनी में घायल को टांके लगाए

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 छिंदवाड़ा | प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा अपने अपने राजनीति के कद को लेकर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे है।दोनो पार्टी के सबसे जिम्मेदार वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  और पूर्वमुख्यमंत्री कमलनाथ दोनो ही अपने अपने शासनकाल में योजनाओ और लोकहित की बातों का दम भरते हैं मगर सबसे ज्यादा शर्मनाक स्थिति यह है कि छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में अचानक लाईट चले जाने से ओपीडी में एक घायल मजदूर के पैर में मोबाईल टार्च की रोशनी में टांके लगाए गए।

- Install Android App -

मोबाइल की टॉर्च में मरीज के पैर में घाव पर टांके लगाए

शुक्रवार को दोपहर 12:20 बजे जिला अस्पताल की ओपीडी चालू थी। इसी दौरान एक मजदूर को जिला अस्पताल लाया गया। पैर पर पत्थर गिरने से वह घायल हो गया था। मरीज को इमरजेंसी कक्ष के बाजू में ड्रेसिंग रूम में पहुंचाया गया। 12.22 बजे बिजली चली गई। कुछ देर इंतजार करने के बाद भी जब बिजली नहीं आई तो इमरजेंसी के डॉक्टर और वहां मौजूद अन्य लोगों ने अपने मोबाइल की टॉर्च चालू की। इसके बाद डॉक्टर ने मरीज के पैर में घाव पर टांके लगाए।