jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग

Bollwood News – सनी देओल की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) ने पहले ही दिन 40 करोड़

”गदर” फिल्म ने दर्शको के दिल दिमाग में अपनी जगह बनाई थी सनी देओल के डायलाग पर थियेटर्स में लोग तालियां तालियां बजाते रहे थे वही उनका हेंडपंप उठाने वाला दृश्य आज तक लोग भूल नही पाए है। 22  साल बाद फिर गदर 2 रीलिज हुई और खलनायक की भूमिका में दमदार अभिनेता अमरीशपुरी तो नही रहे मगर लोगो को फिल्म बहुत भा रही है।फिल्म ने पहले दिन बाक्स आफिस पर धमाल मचा रही रखी है।
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बॉलीवुड | फिल्मी जगत के दमदार एक्टर सनी देओल की फिल्म गदर 2 शुक्रवार को देश के थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार की ओएमजी 2 भी रिलीज हुई है। दोनों फिल्मों को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला है। दोनों फिल्मों का कमाई में कोई मुकाबला नहीं है। एक ओर जहां गदर 2 को बंपर ओपनिंग मिली है तो वहीं दूसरी ओर ओएमजी 2 को भी ठीक ठाक ओपनिंग मिली है।
पहले दिन गदर 2 का कलेक्शन 

- Install Android App -

22 साल बाद आई गदर 2 को लेकर फैंस क्रेजी हैं जिसका असर ओपनिंग डे पर साफ नजर आया। सनी देओल की एक दहाड़ पर थिएटर में पहुंचे फैंस चिल्लाने लगे और जमकर गदर काटा। पहले दिन गदर 2 हाउसफुल रही और शानदार कमाई करने में कामयाब रही। फिल्म गदर 2 पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। आईये जानते हैं फिल्म ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सचनिक के आंकड़ों के अनुसार सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने पहले ही दिन 40 करोड़ का बिजनेस किया है। इस तरह ये फिल्म साल 2023 की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली दूसरी फिल्म बन चुकी है। पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड शाहरुख खान की पठान के पास है जिसने 57 करोड़ का कलेक्शन किया था।