jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की हरदा : महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति

हंडिया : सरस्वती शिशु मंदिर हंडिया के बाल मेला और विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने लगाए विभिन्न स्टॉल व प्रर्दशनी

हंडिया।सरस्वती शिशु मंदिर हंडिया में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव के प्रथम दिन आज शुक्रवार को बाल मेला और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।जिसमें विद्यालय के भैया बहनों ने विभिन्न वस्तुओं के बिक्री स्टॉल तथा विज्ञान प्रदर्शनी लगाए थे।कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या सीमा ओनकर द्वारा सामुहिक रूप से बाल मेले का फीता काटकर उदघाटन किया गया।इस दौरान श्रीमती ओनकर द्वारा बाल मेला विज्ञान प्रदर्शनी और शिशु वाटिका का अवलोकन किया गया।बाल मेले में विद्यालय के भैया बहनों ने आकर्षक स्टाल लगाकर उन्हें विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों से सजाया था।

- Install Android App -

जिसमें भैया बहनों,आचार्य परिवार तथा अभिभावकों सहित नगर वासियों ने मेले के व्यंजनों का जमकर लुफ्त उठाया।संकुल प्रमुख गिरिश गांगोले ने सभी अतिथियों तथा गणमान्य जनों का आभार व्यक्त किया।मौके पर प्राचार्य सीमा ओनकर,संकुल प्रमुख गिरिश गांगोले,वरिष्ठ पत्रकार प्रभुदयाल धनगर, संयोजक रुपनारायण तिवारी,सह संयोजक पुरुषोत्तम तिवारी,गगन तिवारी व अभिभावक गण सहित नगरवासी मौजूद थे।