jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, जिले की सीमा पर रोके गए किसान नेता, पुलिस अभिरक्षा में रखा हरदा में बेखौफ चोरों का आतंक: किसान के घर 60 लाख की चोरी, सोते रहे परिजन... CCTV में कैद हुआ चोर, पु... पंजाब: भाजपा दफ्तर पर फेंका बम, सियासी घमासान तेज जम्मू-कश्मीर FES भर्ती पेपर लीक मामला: ACB ने 12 और लोगों को किया गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी... मप्र मे रक्षक ही असुरक्षित है पुलिस पर हो रहे हमले ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में नशेडी़ वाहन सवार युव...

सिवनी मालवा: शहर में नल जल योजना की धीमी रफ्तार नागरिक हो रहे हैं परेशान,

➡️✍️ के के यदुवंशी पत्रकार,

सिवनी मालवा। नगर पालिका प्रशासन के द्वारा शहर में चल रही नल जल योजना के तहत ठेकेदार के द्वारा बहुत धीमी गति से काम चल रहा है जिससे नागरिक परेशान हैं शहर में नर्मदा जल की पाइप लाइन ठेकेदार के द्वारा खुदाई कर पाइपलाइन डाली जा रही है लेकिन ठेकेदार का काम बहुत धीमा है वार्ड वासी विनोद विजेंद्र विष्णु लोकेश ने बताया कि 3 माह बाद भी खोदी गई नाली का मालवा और मिट्टी नहीं हटाई गई जिससे वाहन चालक को भारी परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है रात के अंधेरे में नागरिक घायल हो रहे है।

- Install Android App -

नगर पालिका प्रशासन से नागरिकों के द्वारा कई बार शिकायत करने के बाद भी नगर पालिका प्रशासन के द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा महेश कॉलोनी निवासी वीरेंद्र तिवारी ने बताया हर घर नल जल योजना अच्छी है लेकिन ठेकेदार के द्वारा बहुत धीमी गति से कार्य किया जा रहा है नाली खुदाई के बाद पाइप डालने में काफी समय लग जाता हैं और फिर पाइपलाइन डालने के बाद मिट्टी नहीं उठाई जाती है जिससे लोग घायल हो रहा है छोटी सी सड़क है जिस पर मिट्टी के कारण और छोटी हो गई है जिससे नागरिकों को निकालने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नगर पालिका प्रशासन के अधिकारियों को जानकारी देने के बाद भी ठेकेदार की मनमानी को नगरपालिका प्रशासन नहीं रोक पा रही नगर के वार्डों में नलजल योजना अंतर्गत कराये जा रहे काम में ठेकेदार के द्वारा लापरवाही पूर्ण कार्यों से नागरिकों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई दिन बाद भी कार्य पूर्ण नहीं हो रहा नगर की अनेक गलियों में खुदाई की गई जिससे कही गड्डे है कही मलवा घरों के सामने पड़ा हुआ है जिससे नागरिक गिर रहे है दुर्घटना हो रही है। ठेकेदार के द्वारा अधूरा कार्य कराने के बाद छोड़ दिया जाता है जिससे भारी परेशानी हो रही है। इस और नगर पालिका अधिकारियों का ध्यान भी नहीं है। पूरे मामले में नगर पालिका के अधिकारियों से चर्चा की गई तो उन्होंने बताएगी जल्दी मालवा हटाया जाएगा।