jhankar
ब्रेकिंग
किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ... हरदा जिला एक नजर में..।

हरदा: जंगल में आग लगाने के मामले में एक आरोपी को जेल भेजा

हरदा/ मुख्य वन संरक्षक नर्मदापुरम श्री अशोक कुमार एवं वन मण्डलाधिकारी श्री अनिल चोपड़ा के मार्गदर्शन में वन मंडल हरदा अंतर्गत परिक्षेत्र बोरपानी में अग्नि घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिये गश्त के दौरान 3 मई को बीट रवांग में आग देखी गई। इसके बाद उप वन मंडलाधिकारी द. हरदा ओमप्रकाश बिडारे एवं परिक्षेत्र अधिकारी बोरपानी नीता शाह के नेतृत्व में वन अमले ने मौके पर पहुँचकर आरोपी कालूराम को आग लगाते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

आरोपी कालूराम वल्द रामा निवासी रवांग को वन अग्नि प्रकरण में वन अधिनियम 1927 की धारा 33 और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2950 51 के तहत शनिवार को वन अपराध प्रकरण कायम कर रविवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा आरोपी को वन अग्नि प्रकरण मामलें में जेल भेजने की कार्यवाही की गई। इस मामले में परिक्षेत्र सहायक राजेंद्र प्रसाद बछानिया, रामजीलाल उईके व वृंदावन दायमा आदि की मुख्य भूमिका रही।

- Install Android App -

हरदा: ट्यूबवेल के अवैध उत्खनन पर प्रभावी ढंग से रोक लगाएं कलेक्टर श्री जैन ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में दिये निर्देश