jhankar
ब्रेकिंग
सन्यासा–खोड़ियाखेड़ी सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और विधायक से लगाई गुहार हरदा में 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण रबी सिंचाई हेतु जल उपलब्धता, नहरों के संधारण एवं कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर हुई चर्चा खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त पुलिस ड्राइवर फिरोज खान का करोड़ों का साम्राज्य, लोकायुक्त के रडार पर पुलिस रिकॉर्ड में था मृत, युवक 58 घंटे बाद जिंदा मिला कलेक्टर सिद्धार्थ जैन का जिला प्रशासन के अधिकारियों ने किया सम्मान

हरदा: मां को पैट्रोल डालकर जिंदा जलाने वाले शराबी कलयुगी बेटे को सिविल लाइन पुलिस ने धरदबोचा! आज न्यायालय में करेंगे पेश

हरदा। जिले के बालागांव में धनतेरस के दिन बेटे ने जन्म देने वाली अपनी 90 साल की बुजुर्ग मां आनंदी बाई को जलाकर मारने की कोशिश की थी। कलयुगी बेटे प्रेम ने अपनी मां के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाकर मौत के मुंह में धकेलने के बाद वो मौके से भाग गया।बुजुर्ग मां की इलाज के दौरान भोपाल में मृत्यु हो गई। सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी बेटे पर हत्या का केस दर्ज कर लिया था।

सिविल लाइन टी आई संतोष सिंह चौहान और उनकी टीम ने बीती रात कातिल बेटे प्रेम को धर दबोचा।

त्यौहार पर पुलिस निभा रही थी अपना फर्ज 

दिवाली के त्यौहार पर सभी लोग खुशियां और आतिशबाजी कर त्यौहार मना रहे थे। लेकिन सिविल लाइन पुलिस के टी आई संतोष सिंह चौहान और उनकी टीम एक आरोपी दरिंदे कातिल को पकड़ने के लिए आसपास के क्षेत्र में जगह जगह दविश दे रही थी। क्योंकि आरोपी ने अपनी मां को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था। और भाग गया था। आरोपी नशे का आदि था। उसके फरार होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई।

- Install Android App -

घटना के बाद धनतेरस के दिन हरदा एसपी अभिनव चौकसे सहित एसडीओपी सहित पुलिस टीम देर रात गांव बाला गांव घटना स्थल पहुंचे।

एसपी श्री चौकसे ने पुलिस को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश भी दिए थे।

पुलिस टीम ने रोलगांव मगरधा सिराली क्षेत्र में कई जगह उसको तलाश किया। आखिरकार कातिल बेटा बीती देर रात्रि ग्राम जीजगांव के पास शराब के नशे में मिल गया। पुलिस ने उसे अभिरक्षा में लेकर सिविल लाइन थाना लेकर पहुंची। आरोपी से पूछताछ की गई। आज उसे न्यायालय पेश किया जायेगा।  आरोपी  अपनी पत्नी से भी आए दिन शराब पीकर मारपीट करता था। वो भी उसको छोड़कर मायके चली गई।

।