सिविल लाइन पुलिस को मिली सफलता: ग्राम नहा लखेड़ा में गोली चला कर दहशत फैलाने वाले दोनो आरोपी युवक गिरफ्तार, कार सहित देशी पिस्टल जब्त ,
हरदा। नहालखेड़ा में गुरुवार को देर रात करीब 10.30 बजे अज्ञात आरोपियों ने हवाई फायर कर दिया। इससे कुछ देर के लिए गांव में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीआई संतोष चौहान ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। इसमें स्विफ्ट कार से दो आरोपी जाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, फायर में कोई घायल नहीं हुआ है। उक्त मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गई थी। पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता मिली।
पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा एसडीओपी हरदा में थाना सिविल लाईन हरदा ने उक्त मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर आज न्यायालय पेश किया।
पुलिस ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि। अपराध क्रमाक 289/25 धारा 125 बीएनएस 25/27 आर्म्स एक्ट में आज दिनांक 26.08.2025 आरोपीगणों को धमेन्द्र उर्फ धरमू पिता नर्मदा प्रसाद उम्र 23 साल निवासी बेडी थाना हंडिया शुभम पिता ईश्वरलाल विश्नोई उम्र 21 साल निवासी नहाल खेड़ा को के पास से घटना में प्रयुक्त सफेद कलर की सिफ्ट कार एमपी 09 जेड डब्लू 2289 एवं घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल जप्ती की कार्यवाही की जाकर आरोपीगणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। माननीय न्यायलय द्वारा आरोपीगणों को जिला जेल निरूध्द किया गया घटना दिनांक 21.08.2025 के रात्री 10.30 बजे ग्राम नहाड खेड़ा से 100 डायल पर गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई थी त्तकाल थाना प्रभारी सिविल लाईन संतोष चौहन एवं उनि पवन कुमरे घटना स्थल पहुंचे जहा पर फरि. बस्तीराम विश्नोई द्वारा घटना की पुष्टि की गई।
ग्रमीणों द्वारा गोलिया चलने की बात बताई गई मामले की गंभीरता को लेते हुऐ उक्त घटना में थाना सिविल लाईन में अपराध पंजीबध्द किया गया थाना सिविल लाईन की टीम ने संपूर्ण मामले में उत्कृष्ट विवेचना कर अज्ञात आरोपीगणों की पहचान कर आरोपीयों से घटना में प्रयुक्त कार एवं पिस्टल जप्त कर गिरफ्तारी की संपूर्ण कार्यवाही की गई। संपूर्ण कार्यवाही में सहायक उनि संजय ठाकुर, प्रआर. करण साहू, प्रआर, अनिल मर्सकोले, प्रआर. विजय प्रजापति की सराहनीय भूमिका रही।

