jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई संत बुखारदास महाराज का आशीर्वाद हुआ फलीभूत, परिवार में 107 साल की बुजुर्ग दादी माँ नर्मदा परिक्रमा व... काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप हैक विजय मेवाड़ा के हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग बड़े तालाब के पास रसूखदारों के 347 अवैध बंगलों पर शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई मध्य प्रदेश में भाजपा स्थापना दिवस पर 14 जिलों में वर्चुअल पार्टी कार्यालय भूमिपूजन वीई कॉमर्शीयल व्हीकल लिमिटेड कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 9 मई को

बठिंडा में किसानों और पुलिस के बीच हुई झड़प, डीसी ऑफिस घेराव के दौरान पत्थरबाज़ी,

चंडीगढ़। पंजाब के बठिंडा में गुरुवार को किसानों और पुलिस के बीच उस समय जबरदस्त टकराव हो गया, जब किसान यूनियन के कार्यकर्ता जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए डीसी ऑफिस का घेराव करने जा रहे थे। प्रशासन द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को पार करने की कोशिश के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच झड़प शुरू हो गई। वहीं समाना में भी हालात तनावपूर्ण रहे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पहले समझाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ के उग्र होने पर हालात बिगड़ गए। इस दौरान दोनों ओर से पत्थरबाज़ी हुई। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। कई प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के हल्की चोटें आने की भी सूचना है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

- Install Android App -

प्रदर्शनकारी किसान अपनी मांगों को लेकर जिला प्रशासन के खिलाफ रोष जता रहे थे। उनका आरोप है कि उनकी समस्याओं को लेकर प्रशासन संवेदनशीलता नहीं दिखा रहा। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है और किसी भी स्थिति में शांति भंग नहीं होने दी जाएगी।

इधर, पटियाला जिले के समाना में भी हालात तनावपूर्ण रहे। वहां किसानों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में समर्थकों ने प्रदर्शन किया, जिसके बाद माहौल गरमा गया। पुलिस ने एहतियात के तौर पर अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। पंजाब में पिछले कुछ समय से विभिन्न मांगों को लेकर किसानों के प्रदर्शन जारी हैं। बठिंडा और समाना की घटनाओं ने एक बार फिर राज्य में कानून-व्यवस्था और किसान आंदोलन को लेकर बहस तेज कर दी है।