jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

सीएम मोहन यादव का बहनों को बड़ा तोहफा भाई दूज से लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपए

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 सागर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुरखी विधानसभा के जैसीनगर (अब जय शिव नगर) में आयोजित जनसभा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

लाड़ली बहनों के लिए घोषणाएं

लाड़ली बहनों को अब 1500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे, जो दीपावली के बाद भाई दूज से शुरू होंगे। अभी बहनों को 1250 रुपये मिल रहे हैं।सरकार का लक्ष्य है कि 2028 तक यह राशि बढ़ाकर 3000 रुपये प्रति माह की जाए। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि बहनों को पैसा मिलने पर सवाल उठाना शर्मनाक है और उन्हें बहनों से माफी मांगनी चाहिए।

- Install Android App -

जैसीनगर के विकास के लिए घोषणाएं

जैसीनगर का नाम बदलकर “जय शिव नगर” करने की घोषणा की गई है। नाम परिवर्तन की प्रक्रिया प्रस्ताव आने के बाद शुरू होगी।जैसीनगर को शीघ्र ही नगर परिषद बनाया जाएगा।बेबस नदी परियोजना को शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।

जेसीनगर में कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल की घोषणा की गई है।