jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

देश के कई राज्यों शीत लहर के साथ भारी बारिश का अलर्ट !

अभी देश के उत्तरी राज्यों में भयानक ठंड का असर देखने को मिल रहा है, वही अब दक्षिण के प्रदेश में तेज हवाओ के साथ जमकर बादल बरसने का अलर्ट जारी हुआ है। 

 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मौसम। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना लो प्रेशर एरिया गुरुवार को पश्चिम-मध्य क्षेत्र में था। इसके अगले 24 घंटे के अंदर तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश तटों की ओर बढ़ने की संभावना है, जिससे समुद्री तटीय के पास स्थित जिलों में तेज हवाएं चलेंगी और जमकर बादल बरसेंगे।

यहां जमकर बरसेंगे बादल

- Install Android App -

मौसम विभाग के अनुसार आंध्र प्रदेश में 20 दिसंबर को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी के कुछ स्थानों पर भी जमकर बादल बरसेंगे। ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 20-21 दिसंबर को, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 20 से 24 दिसंबर तक बारिश हो सकती है। साथ ही असम और मेघालय में 21-23 दिसंबर के दौरान बरसात होने के आसार हैं।

कम तापमान से सर्दी ज्यादा

देश के उत्तरी जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान माइनस में है, जबकि हिमाचल प्रदेश में तापमान 1-5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देश के मैदानी इलाकों में पंजाब के आदमपुर एयरपोर्ट इलाके में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान के प्रमुख हिस्सों में पारा 3 से 6 डिग्री के बीच रहा, जबकि यूपी, बिहार, झारखंड और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमान 6-12 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।इस कारण इन स्थानों पर शीत लहर की चलने की बात भी कही जा रही है।