jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में स्कूल और स्टेशनरी दुकानों पर FIR, महंगी किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव भोपाल में यूपी की युवती से दुष्कर्म का मामला, आरोपी बिल्डर फरार वंदे मातरम् विवाद में कांग्रेस पार्षद का मुंह काला करने पर 51 हजार रुपये का इनाम वंदे मातरम पर इंदौर पार्षद रुबीना का बयान, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने जताया कड़ा विरोध कूनो ने फिर दिखाई उम्मीद की किरण, चीता गामिनी ने 4 स्वस्थ शावकों को दिया जन्म Big news harda : ग्राम बडझिरी में भीषण अग्निकांड, 7-8 मकान जलकर राख इंदौर चिड़ियाघर में अंडर वॉटर टनल, 35 करोड़ में बनेगा दुबई और सिंगापुर जैसे मॉडल का निर्माण नर्मदा में बोटिंग करते वक्त चट्टानों पर आराम करता तेंदुआ, पर्यटकों में अफरातफरी अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से एडवांस रजिस्ट्रेशन शुरू, 554 बैंक ब्रांच में होगी सुविधा उपलब्ध Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

हरदा : स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था सुधार पर कलेक्टर का कड़ा रूख

रोलगांव के लापरवाह जनशिक्षक एवं प्रधानपाठक का एक सप्ताह का वेतन काटने के निर्देश

आंगनवाड़ी केन्द्रों की सेवाएं सुचारू रहें

सभी सरकारी भवनों में रूफवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएं

एचपीवी वेक्सीन से कोई नुकसान नहीं, 14 वर्ष की बालिकाओं को जरूर लगवाएं – कलेक्टर

मैदानी क्षेत्रों का भ्रमण कर देखी व्यवस्थाएं

कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने जिले के मैदानी क्षेत्रों में संचालित स्वास्थ्य केन्द्रों, स्कूलों, आंगनवाड़ी केन्द्रों एवं अन्य संस्थाओं की गतिविधियों के सुचारू संचालन के निर्देश दिये हैं। उन्होने कहा है कि मैदानी क्षेत्रों में पदस्थ अमला अपने दायित्व मुस्तैदी से निभाए, लापरवाही पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। इसी क्रम में शुक्रवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान रोलगांव की प्राथमिक शाला में शैक्षणिक व्यवस्था काफी असंतोषजनक पाये जाने एवं शिक्षकों द्वारा शैक्षणिक कार्य में रूचि नहीं देखी जाने पर कलेक्टर ने स्कूल से संबंधित जनशिक्षक एवं स्कूल के प्रधान अध्यापक का एक-एक सप्ताह का वेतन काटने के निर्देश दिये।

- Install Android App -

साथ ही उक्त दोनों कर्मचारियों से इस लापरवाही का जवाब भी मांगा जाएगा। आंगनवाड़ी केन्द्रों के भ्रमण के दौरान उन्होने आंगनवाड़ियों में उचित प्रकाश व्यवस्था एवं अनमोल एप पर एन्ट्री नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों के लिये उचित प्रकाश व्यवस्था रहे। अनमोल एप पर आवश्यक जानकारी दर्ज करने के लिये कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाए।

कलेक्टर के ग्राम कनारदा, मोहनपुरा, महेन्द्रगांव, सिराली, डगावाशंकर एवं रोलगांव के भ्रमण के दौरान इन ग्रामों में संचालित विभिन्न विभागों के कार्यालयों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। ग्राम मोहनपुरा में उन्होने आरोग्य केन्द्र, आंगनवाड़ी एवं मिडिल स्कूल का निरीक्षण कर यहां की व्यवस्थाएं देखी एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये। ग्राम कनारदा के भ्रमण के दौरान उन्होने आयुष्मान आरोग्य केन्द्र पहुँचकर वहां मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

साथ ही शतप्रतिशत पात्र बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगवाने के निर्देश दिये। यहां उन्होने मिडिल स्कूल का भी निरीक्षण किया। साथ ही जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत गोपाल राधेश्याम के खेत में निर्मित तालाब का अवलोकन किया। ग्राम मोहनपुरा में आरोग्य केन्द्र, आंगनवाड़ी एवं मिडिल स्कूल की व्यवस्थाएं देखीं। महेन्द्रगांव में आरोग्य केन्द्र तथा आंगनवाड़ी का निरीक्षण किया। आंगनवाड़ी में प्रकाश व्यवस्था नहीं होने पर तत्काल प्रकाश व्यवस्था करवाने के निर्देश दिये।

यहां शासकीय अनुसूचित जाति जूनियर बालक छात्रावास भवन में आवश्यक प्रकाश व्यवस्था एवं मरम्मत करवाने के निर्देश दिये गये। किराये के भवन में संचालित छात्रावास के भवन की उपयुक्तता की जांच करने के भी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अधिकारी को निर्देश दिये गये। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिराली में परीक्षा परिणामों की स्थिति की जानकारी ली गई। वहीं आदिवासी कन्या छात्रावास एवं आदिवासी बालक छात्रावास का निरीक्षण कर वहां निवासरत विद्यार्थियों की शैक्षणिक व्यवस्था एवं रहने की व्यवस्था का निरीक्षण किया।

साथ ही छात्रावासों के विद्यार्थियों के लिये कोडिंग का पाठ्यक्रम प्रारम्भ करने के निर्देश दिये। सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिराली के निरीक्षण के दौरान यहां एचपीवी वैक्सीन लगवाने आई छात्राओं से चर्चा की एवं उनको वैक्सीन लगवाने का प्रमाण-पत्र प्रदान किया। इस दौरान कलेक्टर ने अस्पताल की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण भी किया। ग्राम डगांवाशंकर में संचालित गौशाला का निरीक्षण कर किसानों से नरवाई नहीं जलाने की अपील की। साथ ही कहा कि उनके पास अतिशेष भूसा गौशाला में उपलब्ध कराएं। यहां आंगनवाड़ी एवं माध्यमिक शाला का भी कलेक्टर द्वारा निरीक्षण किया गया।

हाइपर टेंशन से पीड़ित गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य पर सतत निगरानी रखी जाए

 भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने सभी कम्यूनिटी स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिये कि हाइपर टेंशन से पीड़ित गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की निरन्तर जांच की जाए एवं उनके स्वास्थ्य पर सतत निगरानी रखी जाए। ऐसी महिलाओं को उचित सलाह दी जाए तथा उपचार भी दिया जाए।