jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

भारतीय दो पहिया बाजार में 125सीसी सेगमेंट में बढ़ी प्रतिस्पर्धा

नई दिल्ली। भारतीय दोपहिया बाजार में 125सीसी स्कूटर सेगमेंट में टीवीएस, होंडा, हीरो, सुजुकी और यामाहा जैसे ब्रांडों ने कई मजबूत विकल्प लॉन्च किए हैं, जो युवाओं और शहरों में रोजाना सफर करने वालों के बीच खास लोकप्रिय हैं। इस सेगमेंट में टीवीएस एनटॉर्क 125 को सबसे प्रभावशाली परफॉर्मेंस स्कूटर माना जाता है। इसका 124.8सीसी इंजन 7.5 केडब्ल्यू पावर और 11.5 एनएम टॉर्क देता है, जो इसे 98 किमी/ घंटा की टॉप स्पीड तक पहुंचाता है। डिजिटल स्पीडोमीटर, राइडिंग मोड्स, एलईडी लाइटिंग और यूएसबी चार्जिंग जैसे फीचर्स इसे और भी आकर्षक बनाते हैं।

- Install Android App -

होंडा डियो 125 भी इस वर्ग में एक मजबूत विकल्प है। इसका 125सीसी इंजन 6.11 केडब्ल्यू पावर और 10.5 एनएम टॉर्क पैदा करता है। रिमोट की, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन और टीएफटी मीटर जैसे एडवांस फीचर्स इसे मॉडर्न राइडर्स की पसंद बना रहे हैं। हीरो जूम 125 अपनी हल्की बॉडी, स्पोर्टी डिजाइन और 7.3 केडब्ल्यू पावर वाले इंजन के साथ शहरी सड़कों के लिए खास तौर पर उपयुक्त है। इसकी 95 किमी/ घंटा की टॉप स्पीड और सीक्वेंशियल एलईडी विंकर्स जैसे फीचर्स युवाओं को आकर्षित करते हैं।

सुजुकी अवेनिस 125 अपने स्पोर्टी लुक और 21.5-लीटर स्टोरेज क्षमता की वजह से प्रैक्टिकल और स्टाइलिश दोनों का मिश्रण है। इसका 6.3 केडब्ल्यू पावर देने वाला इंजन आसानी से 90 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेता है। वहीं यामाहा रेझर 125 अपने टफ डिजाइन और 6.0 केडब्ल्यू पावर वाले इंजन के साथ 90 किमी/घंटा की स्पीड देती है। इसमें डिजिटल क्लस्टर, एलईडी हेडलाइट और ऑटोमैटिक स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम शामिल हैं। 73,430 रुपये से शुरू होने वाली कीमत के साथ ये पांचों स्कूटर्स 125 सीसी सेगमेंट में पावर और फीचर्स के बेहतरीन विकल्प बनकर उभर रहे हैं।