jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

कांग्रेस नेता फूलसिंह गुर्जर भाजपा में शामिल, कार्यकर्ताओं ने डीजे-जुलूस निकाला और आतिशबाजी की

भोपाल। राजगढ़ जिले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह के करीबी माने जाने वाले फूलसिंह गुर्जर के भाजपा में शामिल होने के बाद माचलपुर क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया। नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीजे की धुन पर जुलूस निकाला और आतिशबाजी कर खुशी मनाई। जश्न का जुलूस पोलखेड़ा चौराहे से शुरू हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते हुए जुलूस निकाला, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और पार्टी के समर्थन में नारे लगाए।

- Install Android App -

फूलसिंह गुर्जर को भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। उनके पार्टी में शामिल होने की खबर मिलते ही क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ज्ञानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सडक़ों पर उतरकर खुशी का इजहार किया। समर्थकों का कहना है कि फूलसिंह गुर्जर के भाजपा में आने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी को मजबूती मिलेगी।

कांग्रेस में रहे प्रभावशाली, कई पदों पर निभा चुके भूमिका
माचलपुर के समीप ग्राम लिम्बोदा निवासी फूलसिंह गुर्जर लंबे समय तक कांग्रेस में प्रभावशाली भूमिका में रहे हैं। वे जनपद पंचायत उपाध्यक्ष और कृषि उपज मंडी माचलपुर के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। गुर्जर समाज में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। राजनीतिक रूप से कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले इस क्षेत्र में फूलसिंह गुर्जर का भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका और भाजपा के लिए अहम राजनीतिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।