jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

कांग्रेस का मोदी सरकार पर तंज…ट्रंप के साथ प्रधानमंत्री की दोस्ती खोखली साबित हो रही

नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर निशाना साधकर भारतीय कूटनीति की विफलता का आरोप लगाकर कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ प्रधानमंत्री की दोस्ती खोखली साबित हो रही है। कांग्रेस (महासचिव) के संचार प्रभारी रमेश ने लिखा कि 19 जून, 2020 को प्रधानमंत्री द्वारा चीन को क्लीन चिट देने की भारत को पहले ही भारी कीमत चुकानी पड़ी है। राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनकी बहुप्रचारित दोस्ती अब खोखली साबित हो रही है।

- Install Android App -

कांग्रेस नेता रमेश ने कहा कि भारतीय कूटनीति की घोर विफलता, खासकर पिछले दो महीनों में, चार तथ्यों से सबसे दिखाती है। ये तथ्य प्रधानमंत्री मोदी और उनके ढोल पीटने वालों और जयजयकार करने वालों के बड़े-बड़े दावों की पोल खोलते हैं। 10 मई, 2025 से अब तक ट्रंप 25 बार दावा कर चुके हैं कि उन्होंने आपरेशन सिंदूर को रोकने के लिए व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप किया था। इतना ही नहीं उन्होंने भारत और पाकिस्तान को धमकी दी है कि अगर उन्होंने युद्ध नहीं रोका, तब वे अमेरिका के साथ व्यापार समझौता नहीं करने वाले है।

उन्होंने कहा कि इसके बाद 10 जून, 2025 को, शक्तिशाली अमेरिकी मध्य कमान के प्रमुख जनरल माइकल कुरिल्ला, आतंकवाद का मुकाबला करने में पाकिस्तान को अमेरिका का एक अभूतपूर्व साझेदार बताते हैं। ट्रंप द्वारा व्हाइट हाउस में पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात करते हैं, इस मुलाकात पर कांग्रेस सांसद रमेश ने कहा कि मुनीर वहीं व्यक्ति हैं जिन्होंने सांप्रदायिक रूप से भड़काऊ टिप्पणी की थी जिसने पहलगाम आतंकवादी हमले की पृष्ठभूमि तैयार की थी।
रमेश ने कहा कि 18 जून, 2025 को ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल मुनीर के साथ एक अभूतपूर्व लंच मीटिंग की थी। दो महीने पहले, मुनीर की भड़काऊ, भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से भड़काऊ टिप्पणियों ने 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में हुए क्रूर आतंकवादी हमलों की पृष्ठभूमि तैयार की थी। उन्होंने कहा कि कल ही, 25 जुलाई, 2025 को, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार से मुलाकात की और आतंकवाद का मुकाबला करने तथा क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने में पाकिस्तान की भागीदारी के लिए पाकिस्तान को धन्यवाद दिया।