jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, जिले की सीमा पर रोके गए किसान नेता, पुलिस अभिरक्षा में रखा

नर्मदा नाम से मुर्गी विक्रय के विज्ञापन पर छिड़ा विवाद ! lbs महाविद्यालय के संचालक की फेसबुक पोस्ट पर माहौल गरमाया,मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन 

हरदा – एलबीएस कालेज अंतर्गत पशुपालन पत्रोपाधि  पोल्ट्री फार्म प्रशिक्षण  के राजीव खरे की फेसबुक पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर माहौल गरमा गया। फेसबुक पोस्ट में मुर्गा मुर्गी प्रजाति का नाम नर्मदा रखने का  श्रद्धालुओं के द्वारा जमकर विरोध किया गया। पोस्ट की जानकारी से आहत  नार्मदीय ब्राह्मण समाज के साथ अन्य समाज के लोगों ने गुरुवार को मुख्य मंत्री के नाम एक ज्ञापन संयुक्त कलेक्टर संजीव कुमार नागू को सौंपा।

 

ज्ञापन में बताया कि मां नर्मदा हम सबकी आराध्य हैं । मुर्गा मुर्गी की प्रजाति का नाम नर्मदा होने से सभी श्रद्धालुओं की भावना आहत हुई है।ज्ञापन के माध्यम से मुर्गा मुर्गी की प्रजाति का नाम नर्मदा हटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।

 

मिली जानकारी में जबलपुर में मुर्गी की  कड़कनाथ से एक क्रॉस नस्ल जिसका नाम नर्मदा निधि है। इस नस्ल की मुर्गी अन्य मुर्गियों के अपेक्षा अधिक अंडे देती है। साथ ही इसको भक्षण भी क्या जाता है। ये ब्रीड कब तैयार हुई, इसको ये नाम किस आधार पे दिया गया। इस नाम पे अप्रूवल समिति ने इस नाम को मुर्गी नस्ल के लिए योग्य माना । ये सब जांच के विषय हैं।

 

lbs कालेज के संचालक  राजीव खरे पोल्ट्री फार्म से कड़कनाथ और नर्मदा निधि नाम की मुर्गी और अंडे विक्रय करते हैं। इसे अन्य लोग खरीदकर अपना रोजगार चलाते हैं।

 

सोशल मीडिया पर  आपत्ति के बाद मुर्गा मुर्गी की फोटो विज्ञापन से नर्मदा नाम हटाकर संचालक खरे ने नर्मदा निधि लिखवाया। फिर इस नाम पर भी आपत्ति लेने पर उन्होंने मुर्गा मुर्गी विक्रय करने की बात लिखी।

सावन के पवित्र माह में इस पोस्ट के आने के बाद माँ नर्मदा के भक्तों ने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज की।

 

- Install Android App -

◆सोशल मीडिया में अधिवक्ता आदित्य गार्गव ने संचालक पर भावना आहत करने की पोस्ट करते हुए मामला दर्ज करने की बात लिखी।  

◆वहीं धर्म रक्षा से जुड़े श्याम शर्मा ने इसे धार्मिक मान्यता पर आघात बतलाते हुए तुरंत नाम हटाने की मांग की । 

◆किसान कांग्रेस के केदार सिरोही ने पोस्ट में लिखा कि मुर्गी की किस्म का नाम नर्मदा कैसे और किसने रखा? नर्मदा जी नाम हमारी आस्था और भावना से जुडा है।

 

मुर्गी का मतलब अंडे और मांस होता हैं । इसलिए मै इस किस्म के नाम बदलने की अपील करूँगा और सभी नर्मदा भक्तो से आह्वान करूँगा कि इस विषय को संज्ञान में लिया जाए।

 

ज्ञापन सौंपते समय नार्मदीय ब्राह्मण समाज मंदिर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी अशोक पाराशर,संदीप पाराशर,ट्रस्टी संजय काशिव,ऋषि पारे,दीपक शुक्ला,समीर साकल्ले,संजय पाराशर,हरिमोहन शर्मा,नमन शर्मा,कमल सोनी,शंकर शर्मा,सुनील भायरे सहित श्रद्धालु उपस्थित थे।