jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

निगम ने की न्यू मार्केट क्षेत्र में अतिक्रमणों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही, अन्य क्षेत्रों से भी हटाए अतिक्रमण

भोपाल। नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सीएम हेल्प लाईन, कॉल सेंटर व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत न्यू मार्केट, रंगमहल, काटजू अस्पताल, जीटीबी काम्प्लेक्स सहित टी. टी. नगर क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण कर लगाई गई दुकानें, ठेले, गुमठी, काउंटर, पान पार्लर आदि को हटाया और 15 ट्रक विभिन्न प्रकार की सामग्री जप्त की साथ ही कोलार एवं बुधवारा क्षेत्र से भी अतिक्रमणों को हटाते हुए जाली, गेट आदि जप्त किये।

- Install Android App -

निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने न्यू मार्केट नो व्हीकल जोन, न्यू मार्केट, रेनवो हास्पिटल, काटजू हास्पिटल, जीटीबी काम्प्लेक्स, रंगमहल चौराहा, टी.टी.नगर थाना चौराहा, मल्टी लेवल पार्किंग आदि क्षेत्रों में अतिक्रमणों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए हाकर्स कार्नर सहित अन्य स्थानों पर अतिक्रमण कर लगाई गई दुकानों, ठेले, गुमठियां, काउंटर, पान पार्लर तथा दुकानों के बाहर रखा सामान हटाया साथ ही कोलार राजहर्ष कालोनी में अवैध रूप से लगाई गई किचन जाली हटवाई तथा बुधवारा मस्जिद के पास से अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से लगाई लोहे की 02 जालियां व 02 लोहे के गेट सहित अन्य प्रकार का सामान जप्त किया इस प्रकार निगम अमले ने उपरोक्त क्षेत्रों में की गई कार्यवाही में 16 ट्रक विभिन्न प्रकार की सामग्री जप्त की। निगम अमले ने पुनः अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी।