jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

ग्वालियर शहर के ‘वेलकम गेट’ में भ्रष्टाचार, हेरिटेज द्वार की दीवार गिरी

ग्वालियर। ग्वालियर में स्मार्ट सिटी द्वारा बनाए जा रहे एक स्वागत द्वार का एक हिस्सा अचानक गिर गया। यह घटना भिंड रोड पर महाराजपुरा के आगे झांसी-आगरा हाईवे पुल के पास हुई। हादसे के समय मौके पर कोई राहगीर या वाहन मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। यह स्वागत गेट भिंड की ओर से ग्वालियर में प्रवेश करने वाले मार्ग पर बनाया जा रहा है। बता दें कि इसे ग्वालियर के ऐतिहासिक किले की प्रतिकृति के रूप में तैयार किया जा रहा था, जिसका उद्देश्य शहर की पहचान और गौरव को दर्शाना था।

निर्माण कार्य के दौरान स्वागत द्वार गिरा

इस द्वार के निर्माण पर लगभग 2 करोड़ रुपए की लागत आ रही है। यह घटना निर्माण कार्य के दौरान हुई। द्वार के पास खुदाई का काम चल रहा था, तभी एक जेसीबी का डाला दीवार से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्वागत द्वार गेट का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर गया, जबकि कुछ हिस्सा दीवार से सटकर टिका रहा।

- Install Android App -

हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई

आपको बता दें कि फिलहाल इस गेट का निर्माण कार्य चल रहा है। इस सड़क पर दिन-रात वाहनों का आवागमन जारी रहता है। भिंड रोड से आने वाले और ग्वालियर से जाने वाले वाहन इसी मार्ग से गुजरते हैं, जिनमें दोपहिया, चारपहिया और मालवाहक वाहन भी शामिल हैं। हादसे के समय वहां से कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था, इसीलिए किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। अन्यथा यह हादसा बड़ा रूप ले सकता था।

ग्वालियर कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

वही ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान और नगर निगम कमिश्नर संघ प्रिया ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। आपको बताते हैं कि ग्वालियर शहर में के चार एंट्री गेट हैं। दो-दो करोड़ की लागत से चार गेट बनाए जा रहे हैं। यह केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है। इन गेटों का निर्माण शहर की ऐतिहासिक धरोहर और संस्कृति के हिसाब से किया जा रहा था।