jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 18 मार्च को राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में होंगे शामिल हरदा : नरवाई जलाने पर प्रशासन ने की सख्त कार्यवाही, 10 हजार रूपये का जुर्माना लगाया हरदा : इंदौर, उज्जैन, भोपाल व नर्मदापुरम संभाग में 1 अप्रैल से होगी गेहूँ खरीदी हरदा : विद्यार्थियों से संवाद कर अग्निवीर भर्ती के लिए किया प्रेरित हरदा : जल महोत्सव गांव का उत्सव के तहत ग्राम नयापुरा में कार्यक्रम सम्पन्न हरदा : अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खिरकिया : शासकीय महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हरदा : लोकतंत्र सेनानी क्रांतिकारी नेता स्व. जमना प्रसाद जैसानी की पुण्यतिथि पर जैसानी चोक पर सम्मान... इटारसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई :30,000 रुपये की चोरी की मोटर साइकल बरामद Big news : अमेरिका-ईरान महायुद्ध: दुनिया पर भारी आर्थिक संकट

धोखाधड़ी: पोस्टआफ़िस और एलआईसी के ग्राहकों से लाखो रूपये की धोखाधड़ी करने वाले दंपत्ति हुए गिरफ्तार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बुरहानपुर।पोस्ट आफिस द्वारा ग्राहको के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं के लिए एजेंट नियुक्त किए जाते है जो ग्राहकों से रूपये लेकर सम्बंधित काऊंटर पर जमा करते है। लोग इन पर विस्वास करते है, इसी विश्वास में कई लोग धोखा खा गए और उन्हे लाखों का चूना लगाने वाले फरार पति पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी दंपत्ति को गणपति थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार दोपहर पुलिस ने आरोपित विनोद मालवीय और उसकी पत्नी संगीता को जिला न्यायालय में प्रस्तुत किया।

फर्जी इंट्री कर हड़पे FD के रूपये

- Install Android App -

पुलिस के अनुसार आरोपित डाकघर के ग्राहकों की पासबुक में फर्जी इंट्री कर किस्त की राशि हड़प जाते थे। एफडी की समयावधि पूर्ण होने पर धोखे से ग्राहक के हस्ताक्षर लेकर उसे दोबारा फिक्स करने की बात कह कर वह राशि भी हड़प जाते थे। इसी तरह एलआइसी के ग्राहकों से भी छल करके बड़ी राशि हड़पी गई है।

पुलिस ने नवंबर ने किया था मामला दर्ज

पुलिस ने मामले की शिक्यत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 61 (2), 316 (5), 318 (4), व 3,5 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। गणपति थाने के एएसआइ सुरेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि आरोपित दंपती के खिलाफ 13 नवंबर 2024 को लालू पुत्र भीका सांवले निवासी आलमगंज ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने खुद के चार लाख रुपये गबन होने की बात कही थी। इसके बाद सात अन्य लोगों ने शिकायत देकर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। इन आठ मामलों में धोखाधड़ी की राशि करीब 20 लाख रुपये सामने आई है।