jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

विसर्जन शुरू, पर क्रेन पंचर – बड़ी प्रतिमाओं के श्रद्धालु परेशान

हंडिया। गणपति प्रतिमा विसर्जन की शुरुआत तो हो गई, लेकिन प्रशासनिक अव्यवस्था सामने आ गई। अस्थायी विसर्जन कुंड पर बड़ी प्रतिमाओं को उतारने के लिए लाई गई क्रेन बीच रास्ते में पंचर हो गई और अभी तक नहीं पहुँच पाई है।

- Install Android App -

छोटी प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धालु स्वयं कर रहे हैं, लेकिन बड़ी प्रतिमाओं के सामने कठिनाई खड़ी हो गई है। भक्त प्रतिमाओं को लेकर विसर्जन स्थल पर पहुँचे तो इंतज़ाम न मिलने पर उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों ने सवाल उठाए हैं कि हर साल इस आयोजन की तैयारी होती है, फिर भी अंतिम समय पर ऐसी लापरवाही क्यों? श्रद्धालुओं का कहना है कि जल्द क्रेन की व्यवस्था नहीं की गई तो प्रतिमाएँ घंटों तक वाहन पर ही रखनी पड़ेंगी।