ब्रेकिंग
कलयुगी बहु बेटे का काला कारनामा : सम्पत्ति हड़पने पिता को बंधक बना,मारपीट कर जेल भेजने की दी धमकी रूस में 8.8 तीव्रता वाले भूकंप से सुनामी, 4 मीटर ऊंची लहरें उठीं 31 जवानों भरी सेना की बस उत्तराखंड में पलटी ट्रंप ने फिर दी धमकी कहा- जल्द ट्रेड डील करे भारत, वरना लगा दूंगा 25 प्रतिशत टैरिफ मप्र में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी देश की टॉप आईटी कंपनियों क्यों कर रही कर्मचारियों की संख्या में कटौती कोविड वैक्सीन से 90 फीसदी मौतों से हुआ बचाव, नई रिपोर्ट से हुआ खुलासा 22 अप्रैल का बदला हमने 22 मिनट में लिया: मोदी वन्यजीवों के बेहतर संरक्षण का आदर्श केन्द्र बना मप्र लोकसभा में राहुल ने सरकार को हिलाकर रख दिया

Crime News : महिला से डाक्टर ने किया दुष्कर्म, पिलाई नशीली दवा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर। शहर के महाराजपुरा इलाके में रहने वाली उप्र की युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसमें युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दी।महाराजपुरा इलाके में रहने वाले डाक्टर ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया है। महिला अपने दांत के दर्द का इलाज करवाने के लिए आई थी। महिला को नशीली दवा खिलाई और इसके बाद महिला को बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में महिला की शिकायत पर महाराजपुरा थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है।

- Install Android App -

महाराजपुरा थाना प्रभारी आलोक सिंह भदौरिया ने बताया कि आदित्यपुरम में डाण्प्रतीक नायक की क्लीनिक है। वह दांतों के डाक्टर हैं। उप्र की रहने वाली एक महिला कुछ दिन पहले ही ग्वालियर आई है। वह यहां नौकरी के लिए सिलसिले में रह रही है। उसके दांत में दर्द हुआ तो वह डाण्प्रतीक नायक के पास इलाज करवाने के लिए पहुंची। महिला के दांत को देखकर उसने इसे निकालने के लिए कहा। महिला को कुछ दवा दी फिर इंजेक्शन दिया। इसके बाद महिला बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में महिला के साथ दुष्कर्म किया। जब उसे होश आया तो डाक्टर ने जान से मारने की धमकी दी। महिला ने किसी तरह खुद को संभाला। और महाराजपुरा थाने पहुंचकर डाक्टर के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई।