jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

Crime News: अज्ञात युवक का शव मिला शरीर पर चोट के निशान,सूचना देने पर 30000 का इनाम घोषित

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 अनूपपुर। जिले बिजुरी में संदिग्ध परिस्थतियों एक अज्ञात युवक का शव मिला शव पर चोट के निशान नजर आ रहे है। अभी तक युवक की पहचान नही हो पाई हैं। इधर पुलिस मामले की जांच कर रही इस संबंध में सूचना देने वाले को 30000रुपये नकद ईनाम दिए जाने की घोषणा एडीजीपी द्वारा की गई है। बिजुरी थाना क्षेत्र के कोरजा हनुमान मंदिर रोड पर हैलीपेड के पीछे मंगलवार बुधवार की रात संदिग्ध अवस्था में अज्ञात युवक का शव मिला।शव पर जगह जगह मारपीट के निशान थें। बिजुरी थाना प्रभारी और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल डीसी सागर, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेंद्र सिंह पवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंचे।
पुलिस अधिकारियों द्वारा घटना स्थल का मुआयना कर शव का पंचनामा बनाया गया। बुधवार को शव पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी भेजा गया। युवक की पहचान नही हो पाई उसके दाहिने हाथ पर सूर्या लिखा हुआ है।