jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

बैतूल हरदा नर्मदा पूरम : गेहूं से भरी हुई ट्रेक्टर ट्राली पुल से नीचे पलटी, ड्राइवर कि दर्दनाक मौत

सिवनी मालवा: बीती रात बैतुल जिले के धनोरा गांव से गेहूं लेकर हरदा जिले के धौलपुर जा रही ट्रेक्टर ट्राली बेकाबू होकर मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात ग्राम ढेकना के पास पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक की दबने से मौत हो गई। वही मामला रात का होने के कारण कोई भी समय से ड्राइवर को ट्रेक्टर से बाहर नहीं निकाल सका था। देर रात घटना की जानकारी मिलते ही सिवनी मालवा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।

- Install Android App -

जहां ड्राइवर युवक प्रेम नारायण (30) को ट्रेक्टर के नीचे से निकाला गया। परन्तु तब तक उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद युवक को पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक हरदा जिले के ग्राम धौलपुर का रहने वाला था। वह गांव के ही किसी व्यक्ति के यहां मजदूरी करता था। वह बैतुल जिले से खेत से गेहूं निकाल कर आ रहा था, तभी घटना हो गई।

इनका कहना है।
देर रात एक ट्रैक्टर ट्राली पलटने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस बल भेजा गया, घटना स्थल अधिक दूर होने के चलते शव को लाने में देरी हो गई थी। पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है।
उषा मरावी थाना प्रभारी