jhankar
ब्रेकिंग
सरकारी नौकरी करना है तो किसी हिंसक आंदोलन का हिस्सा न बने पढे़ पूरी खबर विस्तार... शादी का झांसा देकर छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, टिमरनी थाने में युवक के खिलाफ FIR दर्ज हंडिया बस स्टैंड से निकल रहे मिट्टी से भरे डंपर, ओवरलोडिंग पर जांच की जरूरत,,,,, आज मनाया जा रहा करवा चौथ का पर्व, सुहागिन महिलाएं करेंगी चांद का दीदार मध्यप्रदेश मौसम अपडेट: कई जिलों में बदला मौसम, कहीं बादल तो कहीं बारिश के आसार हरदा जिले को मिला नया पुलिस कप्तान, शशांक का भोपाल पुलिस मुख्यालय तबादला टिमरनी के पूर्व CMO की 5 साल तक 10% पेंशन रोकी, खरगोन के दो इंजीनियरों की वेतनवृद्धि पर कार्रवाई, का... भोपाल: करवाचौथ के श्रृंगार के लिए पार्लर जाने की बात पर विवाद, महिला ने की आत्महत्या रूपादेह में एसएसपी के नाम पर नकली खाद बेचने का भंडाफोड़, 471 बोरी से भरा ट्रक पकड़ा कलेक्टर ने ली लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक

Crime News: अज्ञात युवक का शव मिला शरीर पर चोट के निशान,सूचना देने पर 30000 का इनाम घोषित

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 अनूपपुर। जिले बिजुरी में संदिग्ध परिस्थतियों एक अज्ञात युवक का शव मिला शव पर चोट के निशान नजर आ रहे है। अभी तक युवक की पहचान नही हो पाई हैं। इधर पुलिस मामले की जांच कर रही इस संबंध में सूचना देने वाले को 30000रुपये नकद ईनाम दिए जाने की घोषणा एडीजीपी द्वारा की गई है। बिजुरी थाना क्षेत्र के कोरजा हनुमान मंदिर रोड पर हैलीपेड के पीछे मंगलवार बुधवार की रात संदिग्ध अवस्था में अज्ञात युवक का शव मिला।शव पर जगह जगह मारपीट के निशान थें। बिजुरी थाना प्रभारी और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल डीसी सागर, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेंद्र सिंह पवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंचे।
पुलिस अधिकारियों द्वारा घटना स्थल का मुआयना कर शव का पंचनामा बनाया गया। बुधवार को शव पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी भेजा गया। युवक की पहचान नही हो पाई उसके दाहिने हाथ पर सूर्या लिखा हुआ है।