jhankar
ब्रेकिंग
24 मई 2026, रविवार: मध्यप्रदेश की चर्चित मुख्य खबरें देश का मौसम: भीषण गर्मी के बीच मानसून की आहट मध्यप्रदेश में हीटवेव का रेड अलर्ट, 31 मई तक राहत नहीं : भीषण गर्मी की चपेट में एमपी, पारा 46.8°C त... मध्य प्रदेश: जमीन विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, किसान की मौत मंदसौर जिले में खूनी संघर्ष, भीड़ ने थान... बिहार: पांच बेटियों की मां प्रेमी संग फरार, इंस्टाग्राम रील्स से शुरू हुई लव स्टोरी पति दिल्ली में ... उत्तर प्रदेश: बिजली कटौती के कारण घर के बाहर सो रहे परिवार को डंपर ने कुचला 24 मई 2026,रविवार: देश-विदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ खातेगांव: मृतक अर्जुन मेहंदिया मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 5 की तलाश जारी !! आरोपियों ने अगवा कर डर... हंडिया : हंडिया अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर मंथन! कृषि सखियों और किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया प्रशिक्षण

Big News : परीक्षा के बाद घर जा रही नौवी की छात्रा का अपहरण तीन युवकों ने किया गैंगरेप

प्रदेश में बेटिया सुरक्षित नही, अपराध कम नही हो रहे हैं। अभी माध्यमिक बोर्ड परीक्षाएं चल रही थी। इसी दौरान एक छात्रा परीक्षा देकर अपने घर जा रही थी। रास्ते में बाईक सवार युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर छात्रा का अपहरण सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया गया।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मऊगंज : किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से आजाद होकर छात्रा घर पहुंची जहां अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजन पीड़ित छात्रा को लेकर थानें पहुंचे और मामला दर्ज कराया। आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। मामला नईगढ़ी थाना क्षेत्र का है| जहां कक्षा नौवीं की छात्रा शुक्रवार दोपहर को परीक्षा देने के बाद घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसे शनि पिता गुड्डू दुबे निवासी हड़िया मिला। उसने छात्रा का रास्ता रोककर अपने दोस्त के साथ छात्रा को झांसा देकर बाइक पर बैठा लिया। तीसरे दोस्त के पंप हाउस में ले गये। जहां छात्रा को बंधक बनाया और उसके साथ तीनों ने बारी बारी से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता को करीब 03 घंटे तक बंधक बनाकर रखा। छात्रा किसी तरह से आजाद होकर अपने घर पहुंची। जहां उसने अपने परिजनों को हादसे की जानकारी दी। अपनी बेटी के साथ दरिंदगी सुन परेशान परिजनों ने थानें में जाकर शिकायत दर्ज कराई। दुष्कर्म की इस घटना की शिकायत के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं अभी उनका सुराग हाथ नही लगा है।