jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत वार्ड 9 के सदस्य के लिए आज वोटिंग - 50 केंद्रों पर 25427 मतदाता करेंगे फैसला राशन विक्रेताओं ने सरकार को दी चेतावनी, 1 अक्टूबर से 7 दिवसीय आंदोलन की तैयारी पटवारियों की पदोन्नति में 50 वर्ष की आयु सीमा समाप्त करने की मांग, पटवारी संघ ने सौंपा ज्ञापन नेपाल में बड़ा हादसा - पहाड़ टूटकर काली गंडकी नदी में गिरा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई श्री जिनवाणी पाल्की शोभायात्रा श्राद्ध पक्ष में अनूठी पहल: हिंडोलनाथ बाबा की पहाड़ी पर रोपे 101 पौधे जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित

Harda News: लोकसभा निर्वाचन के लिये धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी


हरदा :
 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार जिले में संसदीय क्षेेत्र बैतूल अंतर्गत 26 अप्रैल को लोकसभा निर्वाचन होगा। लोकसभा निर्वाचन 2024 की घोषणा के साथ ही जिला भोपाल में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आदित्य सिंह ने चुनाव के समय सम्पूर्ण जिले में लोेक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये है। जारी आदेश अनुसार कोई व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह किसी भी प्रकार के विस्फोटक पदार्थ, पटाखा, बारूद इत्यादि का संग्रहण एवं परिवहन एवं घातक शस्त्रों तलवार, लाठी, भाला, बरछी, चाकू इत्यादि का संग्रहण एवं परिवहन विधि संगत अनुज्ञप्तियों के अलावा नहीं करेगा।
जारी आदेश अनुसार कोई भी व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह घातक शस्त्रों, विस्फोटकों, तलवार, लाठी, भाला, बरछी, चाकू का प्रदर्शन जुलूस रैली एवं सभा में नहीं करेगा। किसी भी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के नहीं किया जावेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सभी प्रकार की राजनैतिक गतिविधियों पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। वैवाहिक, अंत्येष्ठी अथवा अन्य सामाजिक कार्यक्रम जहाँ 4 से अधिक व्यक्ति उपस्थित रहेंगे, की पूर्व सूचना दिया जाना आवश्यक होगा। कोई भी व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह किसी प्रकार की आम सभा, जुलूस का आयोजन एवं लाउडस्पीकर अथवा डी.जे. वाहनों का प्रयोग क्षेत्र के अनुविभागीय दंडाधिकारी की लिखित अनुमति के बिना नहीं करेगें। अनुविभागीय दंडाधिकारी की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार अथवा कार्यपालिक दंडाधिकारी स्वीकृति आदेश जारी कर सकेगें। कोई भी व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह किसी भी धार्मिक, सामाजिक अथवा राजनैतिक कार्यक्रमों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग, संबंधित सक्षम अधिकारियों की बिना लिखित अनुमति के नहीं करेगा। यह आदेश 6 जून 2024 को निर्वाचन कार्य पूर्ण होने तक प्रभावशील रहेगा। इस आदेश से राज्य की पुलिस, एस.ए.एफ, रेलवे पुलिस एवं बैंक के सुरक्षाकर्मी मुक्त रहेंगे। आदेश का उल्लंघन करने पर उल्लघंनकर्ताओं के विरूद्ध धारा 188 एवं भारत निर्वाचन आयोग के अन्य सुसंगत प्रावधानों अंतर्गत कार्यवाही की जावेगी।

________________________________

- Install Android App -

यह भी पढ़े –