jhankar
ब्रेकिंग
मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ...

CRime News : हिंदुस्तान जिंदाबाद बोलने पर मिली मौत, आरोपियो ने युवक को जमीन पर पटका और सीने पर कूंदते रहे

हिंदुस्तान जिंदाबाद बोलने पर युवक की बेरहमी से हत्या करने वाले सभी आरोपित अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। इनमें एक अपचारी बालक भी शामिल है।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भिलाई। आरोपितों ने मलकीत सिंह उर्फ वीरू की बड़ी ही बेरहमी से हत्या की थी। आरोपितों ने मलकीत सिंह के दोस्त ओम कुमार उर्फ पलटू को पहले लात मारी। इसके बाद उसके गले पर चाकू टिकाकर उसे घुटनों पर बैठा दिया।इसके बाद मलकीत को जमीन पर पटक दिया और सभी आरोपित बारी बारी से उसके ऊपर चढ़कर कूदने लगे। उसकी सारी पसलियां और कमर की हड्डी टूट गई। जब मलकीत बेहोश हो गया तो सभी आरोपित वहां से भाग गए थे। उसे गंभीर हालत में खुर्सीपार के आइएमआइ अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रामकृष्ण केयर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां कुछ पहुंचने के कुछ समय बाद ही उसने दम तोड़ दिया। यह भी चर्चा है कि आरोपितों ने मारपीट की वीडियो बनाई थी लेकिन, वैसा कोई वीडियो सामने नहीं आया है।

- Install Android App -

 मलकीत उर्फ विरू सिंह की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव रविवार को शोक में डूबे दुखी परिवार से मिलने पहुंचे। परिवार से मिलकर विधायक देवेंद्र यादव ने ढांढस बंधाया।इस दौरान विधायक यादव ने परिवार से मिलकर उनकी हिम्मत बढ़ाई और इस दुख की घड़ी में हर कदम वे उनके साथ हैं। इसी के साथ ही विधायक यादव ने कहा कि न्याय व्यवस्था पर भरोसा रखिए। उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।

 मलकीत सिंह उर्फ वीरू के बड़े भाई विक्रम सिंह उर्फ विक्की की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी कर एक अपचारी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में फैजल, तसव्वुर, शुभम लहरे उर्फ बबलू और तरुण निषाद शामिल हैं।