मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली। पारिवारिक विवाद के बाद अपनेे पति से अलग रह रही महिला नेे नाबालिग बेेटी को एक लाख रुपए में सौदा कर दिया है। मामला बिहार के मधुबनी स्थित मधेपुर का हैं। घटना की जानकरी मिलते ही बचपन बचाओे एनजीओे सर्वो प्रयास ने पुलिलस का जानकारी दी। पुलिस की सक्रियता से 14 वर्षीय बच्ची अपनी उम्र से दो गुना से ज्यादा आयु के व्यक्ति के साथ एक मंदिर में शादी करने से बच गई।
बिहार पुलिस ने बच्ची की मां व दूल्हे सहित आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर बाल विवाह निषेध अधिनियम. 2006 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों में दूल्हे का पिता, रिश्तेदार व पुजारी के साथ बिचौलिए भी शामिल हैं।अपराधिक घटनाओे की समय पर जानकारी देने से अपराध होने से बच जाता हे।
आरोपी दूल्हा मध्य प्रदेश का
पुलिस की ओर से दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आरोपी दूल्हा मध्य प्रदेश के सागर जिले का रहने वाला है। उसकी उम्र 31 साल है। वर पक्ष ने शादी के लिए नाबालिग लड़की की मां को एक लाख रुपए दिए थे।

