jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

डीजल इंजन को सबसे किफायती विकल्प मानते है ग्राहक

नई दिल्ली। भारतीय ग्राहकों का झुकाव पेट्रोल और सीएनजी के बढ़ते विकल्पों के बावजूद डीजल कारों की ओर बना हुआ है। खासकर हाईवे या ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग डीजल इंजन को अब भी सबसे किफायती विकल्प मानते हैं। अगर आपका बजट 8 से 9 लाख रुपये के बीच है, तो बाजार में कई ऐसी डीजल कारें मौजूद हैं जो दमदार होने के साथ-साथ फीचर्स के मामले में भी कमाल हैं।
महिंद्रा बोलेरो देश की सबसे भरोसेमंद एसयूवी में से एक है, जो खराब सड़कों पर भी शानदार परफॉर्मेंस देती है। इसकी कीमत लगभग रुपए 7.99 लाख से शुरू होती है और इसमें 1.5-लीटर एमहॉक75 डीजल इंजन मिलता है, जो 75बीएचपी की पावर और 210 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। टाटा अल्ट्रोज डीजल अपने सेगमेंट की एकमात्र डीजल हैचबैक है, जिसकी कीमत करीब रुपए 8.10 लाख है। इसमें 1.5-लीटर इंजन दिया गया है जो 90बीएचपी की पावर और 200एनएम टॉर्क देता है। इसमें अब 360-डिग्री कैमरा, सनरूफ और 10.25-इंच टचस्क्रीन जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं। महिंद्रा बोलेरो नियो रुपए 8.49 लाख से शुरू होती है और इसमें 1.5-लीटर एमहाक100 इंजन मिलता है, जो 100बीएचपी की पावर और 260एनएम टॉर्क देता है।

- Install Android App -

यह बोलेरो की मजबूती के साथ अधिक मॉडर्न डिजाइन और आराम लेकर आती है। महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सO रुपए 8.95 लाख से शुरू होती है। इसमें 1.5-लीटर डीजल इंजन दिया गया है जो 115बीएचपी की पावर और 300 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। यह एसयूवी वायरलेस चार्जिंग, 10.25-इंच डिस्प्ले और सनरूफ जैसे हाई-टेक फीचर्स के साथ आती है। किआ सोनेट डीजल रुपए 8.98 लाख से शुरू होती है और इसमें 1.5-लीटर डीजल इंजन दिया गया है जो 114बीएचपी की पावर और 250 एनएम टॉर्क देता है।