ब्रेकिंग
Bhopal harda: राजपूत छात्रावास में हुई दुर्भाग्यपूर्ण  घटना के संदर्भ में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मुख... बीएचआरसी टीम की नई मानवीय पहल: जरुरतमंदों के लिए कपड़ों का वितरण अभियान किया शुरू, जरूरतमंदों को कपड... हरदा में ऑटो रिक्शा रैली के माध्यम से दिया गया नशा मुक्ति का संदेश 19 साल में भी दुकान बिक्री की राशि जमा नहीं चेहरा देखकर कार्रवाई कर रही हरदा नगर पालिका – बकायेदारों... भारत और ब्रिटेन ने मुक्त व्यापार समझौते पर किए हस्ताक्षर हरदा लायंस क्लब ने हरियाली अमावस्या पर किया पौधारोपण  सीबीएसई बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक विकास अग्रवाल ने स्कूल संचालक से की अभद्रता हरदा: सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान बचायें और 25 हजार रूपये पायें मुंबई ट्रेन ब्लास्ट : सभी 12 दोषियों को बरी करने पर रोक रूस : 50 यात्रियों को ले जा रहा विमान क्रैश

Datia News : प्रदेश के मुखिया सीएम चौहान सपत्नि पहुंचे पीतांबरा पीठ,मां बगलामुखी के दरबार मे लगाई हाजिरी

 

    महाभारतकालीन वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक भी किया

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। प्रदेश में मतदान संपन्न होते ही विधायक मंत्री मुख्यमंत्री प्रत्याशी देवी देवताओ के दरबार में अपने जीतने की अरदास लगा रहे है। इसी तारतम्य में प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान रविवार को मप्र के दतिया जिले मंे स्थित मां बगलामुखी मंदिर पीताम्बरा पीठ में मां से विजयी होने का आर्शीवाद मांगा उनके साथ में पत्नि साधना सिंह भी थी। शिवराज सिंह चौहान आगमन पर हवाई पट्टी पर उनके स्वागत के लिए बीजेपी के नेता पहुंचे। इसके बाद मुख्यमंत्री पीतांबरा पीठ पहुंचे। जहां उन्होंने मां बगुलामुखी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने पीठ स्थित अन्य मंदिरों पर भी माथा टेका। महाभारतकालीन वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक भी किया।उन्होने इस दौरान आने वाले दर्शनार्थियो के साथ ही दर्शन किए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 45 मिनट तक शक्तिपीठ पर रुके।

(K.Sejkar)