jhankar
ब्रेकिंग
झुग्गी बस्ती में रहने वाली चांदनी बनी MP बोर्ड की टॉपर, CM ने घर बुलाकर किया सम्मानित ग्वालियर में महापौर की गाड़ी पर हमला, बाइक सवार बदमाशों ने मचाया हड़कंप मध्य प्रदेश में बाल विवाह का मामला, 9 साल के दूल्हे और 8 साल की दुल्हन पर ऐक्शन हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: MP में संविदा कर्मियों को मिलेगा 10 साल की सेवा का हक छठवें वेतनमान के कर्मचारियों का राहत और महंगाई भत्ता बढ़कर हुआ 257% मध्य प्रदेश में 25 शहरों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर, इंदौर-उज्जैन और अन्य संभागों में अलर्ट तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो ट्रक से भिड़ी, 8 की मौत, पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया महिला आरक्षण संशोधन बिल लोकसभा में पेश, संविधान हाईजैक पर विपक्ष का हंगामा स्वर्णरेखा नदी में मिला भारी भरकम मिसाइल बम, क्षेत्र में मची अफरा-तफरी लश्कर का टॉप आतंकी हमजा को लाहौर में अज्ञात बंदूकधारियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

हरदा : सर्वाइकल केंसर से बचाव के लिए बेटियों को लगा एचपीवी वैक्सीन

सिंगल डोज से मिलेगी जानलेवा बीमारी से सुरक्षा

हरदा : कलेक्टर श्री सिद्वार्थ जैन के मार्गदर्शन में हरदा जिले में सर्वाइकल कैंसर के विरूद्ध राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया गया । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी.सिंह ने बताया कि जिला चिकित्सालय के डीईआईसी में प्रथम दिवस 21 बालिकाओं को टीका लगाकर अभियान को जिले में प्रारंभ किया गया ।

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान से किया । इस अवसर पर जिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान के अजमेर में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया । मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अभियान का शुभारंभ काटजू हॉस्पिटल भोपाल से किया ।

डीआईओ डॉ.जी.एस.कुशवाहा ने बताया कि हरदा जिले की सभी बालिकाएं, जिनकी आयु 14 वर्ष हैं, उन सभी को यह वैक्सीन लगाया जावेगा। प्रथम चरण में हरदा जिले को एचपीवी वैक्सीन के 4232 डोस प्राप्त हुए हैं । टीकाकरण सत्र के दौरान बालिकाओं का पंजीयन, परामर्श पश्चात टीकाकरण किया गया ।

इस दौरान डॉ विजेन्द्र धनवारे, डीपीएम श्री दिनेश चौहान, एपीएम श्री एम.एम.मालवीय, वीसीसीएम श्री उत्तम गोस्वामी, डीईआईएम श्री आशीष साकल्ले, सुश्री मीना पंदराम, सुश्री मीरा महोबिया, श्री नीरज मालवीय, श्री जितेन्द्र सूर्यवंशी, नगरीय क्षेत्र की एएनएम एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित रही ।

- Install Android App -

क्या है सर्वाइकल कैंसर ?

सीएमएचओ डॉ.एच.पी.सिंह ने बताया कि सर्वाकल कैंसर गर्भाशय के निचले हस्से का कैंसर है, जिसे सर्विक्स भी कहा जाता है । लगभग 99.7 प्रतिशत सर्वाइकल कैंसर, ह्यूमन पैपिलोमावायरस के हाई-रिस्क टाईप से जैनेटल ट्रेक्स में लगाता इन्फेक्शन के कारण होते हैं ।

एचपीवी प्रजनन मार्ग का सबसे आम वायरल इन्फेक्शन है । हॉलांकि ज्यादातर एचपीवी इन्फेक्शन में कोई लक्षण नहीं दिखते है वे अपने आप ठीक हो जाती हैं लेकिन एचपीवी का लगातार इन्फेक्शन सर्वाईकल कैंसर का कारण बन सकता है ।

यहॉ लगेंगे सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा के टीके

सीएमएचओ डॉ. सिंह ने बताया कि हरदा जिले में जिला चिकित्सालय हरदा के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टिमरनी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हंडिया, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खिरकिया एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिराली में आज से एचपीवी वैक्सीनेशन प्रारंभ किया गया है ।

वैक्सीनेशन के लिए यू-विन डिजिटल प्लेटफार्म पर पंजीयन कर अपाइंटमेंट बुक किया जा सकता है वहीं सत्र स्थल पर जाकर आईडी के माध्यम से सीधे पंजीयन भी कर सकते हैं । टीकाकरण के संबंध में निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र, आशा, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।