jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल में गैस की कालाबाजारी का खुलासा, छापेमारी में बड़ा घोटाला नर्सिंग फर्जीवाड़ा: 30 हजार छात्रों के रिजल्ट पर रोक एमपी में किसानों के लिए बड़ी राहत: चार संभागों में शुरू हुई गेहूं खरीदी, सरकार देगी बोनस धार भोजशाला पर बड़ा खुलासा, मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट में बताया मंदिर या मस्जिद होने का सच जल गंगा संवर्धन अभियान-2026: प्रदेश में जल संरक्षण को मिल रही नई दिशा LPG की किल्लत दूर, 'ग्रीन आशा' टैंकर लेकर मुंबई पहुंची 15,400 टन रसोई गैस कप्तान शुभमन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़े गये डेविड वार्नर इजरायल ने दो टूक कहा- भरोसेमंद नहीं है पाकिस्तान, अमेरिका ने सिर्फ यूज किया ईरान ने अमेरिका पर लगाया तीन शर्तों का उल्लंघन का आरोप, युद्धविराम संकट में

शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़े गये डेविड वार्नर

सिडनी। ऑस्ट्रेलियाई के पूर्व क्रिकेट डेविड वार्नर एक बार विवादों में है। वार्न को सिडनी पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में पकड़ा है। वार्नर संन्यास के बाद से ही लीग क्रिकेट में सक्रिय हैं और अभी पाकिस्तान सुपरलीग (पीएसएल) में खेलते हैं। वॉर्नर को सिडनी के पूर्वी उपनगर में शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में पुलिस ने पकड़ा है। एक रिपोर्ट के अनुसार ये मामला ईस्टर संडे की रात का है। वॉर्नर अपनी वैन से वापस अपने घर की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में सिडनी पुलिस की जांच में टेस्टिंग’ के लिए एक चेकपॉइंट बनाया हुआ था। पुलिस ने देखा कि चेकपॉइंट से कुछ ही दूरी पहले एक वैन अचानक रुक गई और पार्क होने लगी। पुलिस ने संदेह होने पर रोककर उनकी जांच की जिसमें पाया गया कि उन्होंने शराब पी है।

- Install Android App -

इस दौरान वार्नर ने पुलिस के साथ सहयोग किया और स्वीकार किया कि वह अपने एक दोस्त के साथ थे और गाड़ी चलाने से पहले उन्होंने वाइन के तीन गिलास पीये थे। उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां जांच में उनके खून में अल्कोहल का स्तर 0.104 पाया गया। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया में अल्कोहल की कानूनी सीमा 0.05 है, जिसका अर्थ है कि वॉर्नर का अल्कोहल स्तर निर्धारित सीमा से दोगुने से भी अधिक था। उन पर ‘मिड-रेंज ड्रिंक-ड्राइविंग’ का आरोप लगाया गया है और उन्हें 7 मई को डाउनिंग सेंटर लोकल कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया है। वॉर्नर पहले भी विवादों में रहे हैं। साल 2018 का कुख्यात ‘सैंडपेपर गेट’ (बॉल टैम्परिंग स्कैंडल) उनके करियर का सबसे काला अध्याय माना जाता है, जिसके कारण उन पर कप्तानी का आजीवन प्रतिबंध लगा था। वहीं अब शराब पीकर वाहन चलाने के कारण उनकी व्यावसायिक प्रतिबद्धताओं और विज्ञापन अनुबंधों पर संकट के बादल छा गया है।