jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

Delhi News: भारत महाशक्ति बनने की ओर बढ़ा और हम अब भी भीख मांग रहे है – मौलाना रहमान

पाकिस्तान में महगाई और आर्थिक तंगी का दौर चल रहा है। इन पर काबू पाने में विफल शाहबाज सरकार पर विपक्षी नेता हावी हो रहे है।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24  दिल्ली : पड़ोसी देश पाकिस्तान के विपक्षी नेता और जेयूआई.एफ प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने भारत की तरक्की की तारीफ कर अपने देश की सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में भाषण के दौरान मौलाना रहमान ने कहा कि एक तरफ भारत महाशक्ति बनने का सपना देख रहा है वहीं दूसरी ओर हम हम दिवालियापन से बचने के लिए दुनिया में भीख मांग रहे हैं। उन्होने पाकिस्तान सरकार से पूछा ये सब के लिए कौन जिम्मेदार है।

- Install Android App -

पाकिस्तान की सरकार बडे़ लोग बनाते है

मौलाना रहमान ने कहा कि हमे भारत से कुछ सीखना चाहिए वहां तरक्की के सारे आयाम पर फतह कर रहे है और हम वहीं के अपनी समस्याओ में उलझे हुए है।पाकिस्तान की सरकार बड़े महलो में लिए निर्णय से बनती है जहां सरकार के कर्मचारी अधिकारी कठपुतली बन काम करते। इसका खामियाजा यहां की गरीब जनता भुगतती है। देश में पिछले चुनावों धांधली हुई कि जीतने और हारने वाले दोनो संतुष्ट नही है। लोकतांत्रिक तरीके से ईमानदार सरकार क्यूं नही बना सकते है।