jhankar
ब्रेकिंग
शादी का झांसा देकर छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, टिमरनी थाने में युवक के खिलाफ FIR दर्ज हंडिया बस स्टैंड से निकल रहे मिट्टी से भरे डंपर, ओवरलोडिंग पर जांच की जरूरत,,,,, आज मनाया जा रहा करवा चौथ का पर्व, सुहागिन महिलाएं करेंगी चांद का दीदार मध्यप्रदेश मौसम अपडेट: कई जिलों में बदला मौसम, कहीं बादल तो कहीं बारिश के आसार हरदा जिले को मिला नया पुलिस कप्तान, शशांक का भोपाल पुलिस मुख्यालय तबादला टिमरनी के पूर्व CMO की 5 साल तक 10% पेंशन रोकी, खरगोन के दो इंजीनियरों की वेतनवृद्धि पर कार्रवाई, का... भोपाल: करवाचौथ के श्रृंगार के लिए पार्लर जाने की बात पर विवाद, महिला ने की आत्महत्या रूपादेह में एसएसपी के नाम पर नकली खाद बेचने का भंडाफोड़, 471 बोरी से भरा ट्रक पकड़ा कलेक्टर ने ली लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक युवा सृजन जन संवाद कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने किया कोतवाली थाना और पुलिस कंट्रोल रूम का भ्रमण

Indore News : पुलिस ने लूटेरी दुल्हन को साथियों के साथ इंदौर में पकड़ा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर : लूटेरी दुल्हन वाला एक गैंग शहर में पकड़ी है। बताया जा रहा है कि घाटोल थाना पुलिस को मिली शिकायत के बाद से एक युवक से शादी करके धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी दुल्हन सहित तीन आरोपियों को इंदौर से गिरफ्तार कर किया है। पुलिस लूटेरी दुल्हन के साथी की तलाश कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार पिता अशोक कुमार सेठिया उम्र 48 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि पत्नी से तलाक के बाद दूसरी शादी के लिए आरोपी भंवर सिंह निवासी बांसवाड़ा के संपर्क मे आए थें उसने शादी के लिए ढाई लाख रुपये लिए और सोनू उर्फ सुशील कुमार से मिलवाया था। इसके बाद दोनों ने मिलकर 28 वर्षीय इंदु सोलंकी पुत्री मजनसिंह सोलंकी से शादी कराई थी। इसके बाद इंदु सोलंकी उनके घर 7 दिन रही और 26 मार्च को सुबह इंदु उनके घर से सोने की चेन व चांदी के पायजेब लेकर भाग गई।

युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। घाटोल के वृत्ताधिकारी महेंद्रकुमार मेघवंशी के मार्गदर्शन व एसएचओ प्रवीणसिंह सिसोदिया के नेतृत्व में टीम ने आरोपियों की तलाश की तो उन्हे सूत्रो से पता चला कि यह लोग इंदौर में है। पुलिस टीम इंदौर में पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी सोनू उर्फ सुशील कुमार विश्वकर्मा, कथित दुल्हन इंदु सोलंकी व उनकी साथी सोनी ओसले पत्नी कैलाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भंवरसिंह नहीं मिला। उसकी तलाश की जा रही है।

- Install Android App -

______________

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –