jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

हंडिया : शहादत दिवस पर विधायक व सीआरपीएफ ने गांव जाकर शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

हंडिया : हंडिया तहसील के सालियाखेड़ी निवासी सिपाही शहीद इलाप सिंह पटेल, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 168 बटालियन में पदस्थ थे।दिनांक 08 मई 2010 को 168 बटालियन की एक टुकड़ी अपनी एक कंपनी लोकेशन पर सुरक्षा सामग्री और जीवन रक्षक दवाएं इत्यादि पहुंचाने के बाद बीजापुर स्थित अपने मुख्यालय की ओर लौट रही थी। यह पार्टी एक बम निरोधक वाहन में सवार थी। जैसे ही यह पार्टी बीजापुर घाटी क्षेत्र में पहुंची तो घात लगा कर बैठे माओवादियों ने वाहन को लक्ष्य कर एक जबरस्त आईड विस्फोट किया और पार्टी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

वाहन सीधे विस्फोट की चपेट में आ गया और इसमें सवार सभी जबान बुरी तरह से घायल हो गये। मगर घायल होने का बावजूद बल के कार्मिकों ने अपने हथियार सभाल कर फायर का जवाब दिया। इस कड़े प्रतिरोध के कारण माओवादी अपना स्थान छोड़ कर भाग खड़े हुए। इस मुठभेड़ में बल के 08 वीर कार्मिक वीरता से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। जिसमें शहीद सिपाही इलाप सिंह पटेल माओवादियों से लड़ते हुए कर्तव्य पथ पर वीरगति को प्राप्त हुए। वीर शहीद इलाप सिंह पटेल की आज 14 बी पुण्यतिथि पर सीआरपीएफ बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट गोविंद सिंह सहायक उप निरीक्षक शंभू राम स्वामी, हरदा विधायक आर के दोगने, बीर शहीद इलाप सिंह पटेल की पत्नी उमा पटेल, बड़े भाई गुमान पटेल एवं गुलाब सिंह पटेल सरपंच जाड़ा केवट ,सरपंच सुनील चौहान, सचिब रामजीवन दुबे एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शहीद के स्मारक पर पहुंचकर शहीद इलाप सिंह पटेल के स्मारक एबं चित्र पर माल्यार्पण कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विधायक आर के दोगने ने शहीद इलाप सिंह पटेल की स्मारक पर विद्युत व्यवस्था एवं फर्श निर्माण के साथ ही आसपास बगीचा बनाये जाने की घोषणा की।

- Install Android App -

______________

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –