jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

Delhi News: 2 साल के मासूम बच्चे की हत्या, मौसी निकली कातिल, सीसीटीवी फुटेज से खुला हत्या का राज !

नई दिल्ली : देश की राजधानी में बुधवार को एक महिला ने रुपये के विवाद अपनी चचेरी बहन के दो वर्षीय में मासूम बेटे को पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला। इस दिल को झकझोर कर रख देने वाली घटना को अंजाम देने वाली मौसी है। उसका दिल नहीं पसीजा उसने बेदर्दी से मासूम को मौत के घाट उतार दिया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से इस हत्या का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी बसंती देवी को गिरफ्तार कर लिया। मिडिया रिपोर्ट की माने तो बिहार स्थित बांका निवासी प्रकाश दास पत्नी रीना देवी और तीन बच्चों के साथ रमेश कॉलोनी में रहते हैं। दंपती की बड़ी बेटी की उम्र सात और छोटे बेटे आयुष की उम्र ढाई वर्ष थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पास में ही रीना की चचेरी बहन बसंती देवी भी पति और मां के साथ रहती है। बसंती ने कुछ दिन पहले प्रकाश पर उसकी मां के दस हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगाया था।

- Install Android App -

इस पर बसंती और उसके पति विजय का प्रकाश से विवाद भी हुआ था। इसे लेकर रविवार को दोनों परिवारों के बीच कुछ लोगों की उपस्थिति में पंचायत भी हुई थी। इसमें वसंती ने प्रकाश को रुपये नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने बताया कि दंपती बच्चों को घर पर छोड़कर इंडस्ट्रियल एरिया में नौकरी करने चले जाते हैं। दोनों हमेशा की तरह बुधवार को भी काम पर चले गए। इसी दौरान बसंती उनके घर आई और उनका छोटा बेटा आयुष बाहर खेल रहा था। बड़ी बेटी एवं अन्य बच्चे बाहर थे। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, दोपहर को बसंती बहन के घर गई। कुछ देर बाद बाहर आई। उसने इधर-उधर देखा फिर बच्चे को साथ लेकर घर चली गई। इसके बाद पानी की टंकी में बच्चे को डाल दिया और अपने घर चली गई। जब दंपती की बड़ी बेटी घर लौटी तो उसे भाई कहीं नहीं दिखा।

पुलिस ने शक के आधार पर गुरुवार को बसंती के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को घर की पहली मंजिल पर पानी की टंकी में आयुष का शव मिला। साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने बसंती को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। उसने बच्चे की हत्या की बात कबूल कर ली।